click this icon for latest updates
Aaj ka Mausam 28 September: देशभर में मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही कई राज्यों में दोबारा उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. विभाग ने कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बारिश हो सकती है. इन राज्यों में अगले चार दिनों तक हल्की से भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा.
IMD के अपडेट के मुताबिक 28 सितंबर, फिर 2 और 3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 2 और 3 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है.
1 अक्टूबर तक अंडमान-निकोबार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
पश्चिमी भारत में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना है. मराठवाड़ा में 29 सितंबर तक बारिश होगी, वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच झमाझम बारिश की संभावना है.
28 सितंबर तथा 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच असम और मेघालय के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश का अनुमान है. 1 से 3 अक्टूबर के बीच अरुणाचल प्रदेश और 2-3 अक्टूबर को असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून लौट चुका है और अब उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. अगले 2-3 दिनों तक तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, आंशिक बादल छा सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. 28 सितंबर को यहां कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है. तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री अधिक रह सकता है.
बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम है. आज कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि, 2 और 3 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल है, में अगले कुछ दिनों तक कोई बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क से लेकर आंशिक बादलों वाला रह सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान धीरे-धीरे गिर सकता है.
गौरव बरार (Gaurav Barar) इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर न्यूज डेस्क पर अपनी सेवा दे रहे हैं. उनकी नेशनल, पॉलिटिकल, इंटरनेशनल की खबरों पर अच्छी पकड़ और समझ है. … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Aaj ka Mausam 28 September: IMD का अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अगले चार दिन रहें तैयार
उपराष्ट्रपति बनने के बाद कल पहली बार बिहार आएंगे सी पी राधा कृष्ण, इस क्रार्यक्रम में करेंगे शिरकत, जानिए पूरी डिटेल
मणिपुर, नागालैंड और अरूणाचल प्रदेश में जारी रहेगी AFSPA, जानें क्यों लागू किया जाता है ये कानून और क्यों उठ रहे इसके विरोध में स्वर
Vijay Rally Stampede: विजय की रैली में कैसे मची भगदड़? 30000 लोगों की भीड़ अचानक हो गई बेकाबू, जानिए कब क्या हुआ
तमिलनाडु: एक्टर-राजनेता विजय की रैली में मची भगदड़, बच्चों सहित 29 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.