Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega LIVE: राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के चलते स्कूल बंद, जानें आपके शहर का हाल – Jansatta

कल और आज का मौसम कैसा रहेगा की जानकारी (Kal aur Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega  25 26 august 2025: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही कई इलाकों बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। जिसके चलते तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रह सकता है। आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद में हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने राजधानी में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें आने वाले घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
बारिश के असर से दिल्ली की हवा फिलहाल साफ़ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को दिल्ली का AQI 63 दर्ज किया गया जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है। वहीं, दूसरी ओर जम्मू, राजस्थान और मुंबई में भी बारिश हो रही है। कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए हैं। राजस्थान में बारिश के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हुई। ओडिशा के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है जिसके मद्देनजर आईएमडी ने आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को खराब मौसम के कारण समुद्र में जाने से बचने की चेतावनी दी है। पंजाब के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25-28 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर और 29-30 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, 25-26 अगस्त को कई स्थानों पर, 27-28 अगस्त को कुछ स्थानों पर और 29-30 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए इस पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में पूरे हफ्ते रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में सचेत किया है। समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है। भारत या पाकिस्तान की ओर से इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और आमतौर पर ऐसी जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की जाती है। सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है।
IMD के अनुसार, 26 अगस्त तक गुजरात, ओडिशा, राजस्थान और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान लगाया है.
आईएमडी के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस सिस्टम के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज़्यादा, 173 मिमी बारिश नागौर में दर्ज की गई है। अगले पांच से सात दिनों में राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। खासकर दक्षिणी राजस्थान के जिलों, यानी उदयपुर, जालौर, सिरोही और आसपास के जिलों में अगले तीन से चार दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, आज भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और राज्य के उत्तरी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।”
राजस्‍थान में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जयपुर, नागौर और अजमेर के कलेक्टरों ने सोमवार और मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। राज्‍य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने के कारण अलग-अलग घटनाओं में चार नाबालिगों और एक सरकारी स्कूल शिक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण 12 में से पांच जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 484 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। शिमला मौसम कार्यालय ने 30 अगस्त तक राज्य के दो से सात जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि ‘येलो अलर्ट’ के मद्देनजर बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, ऊना और सोलन जिलों में आवासीय संस्थानों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह आठ बजे एक्यूआई 61 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
राजस्थान में भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा ज़िले में नदी का जलस्तर बढ़ा। संगमेश्वर मंदिर बाढ़ के पानी में डूबा। आरती के लिए श्रद्धालु मंदिर की चोटी पर चढ़े।
मुंबई में सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके चलते 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आईएमडी ने मंगलवार और बुधवार को शहर और उसके पड़ोसी जिलों ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम ब्यूरो के अनुसार, कम से कम गुरुवार सुबह तक क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी, जिसके बाद मध्यम बारिश की संभावना हैI
उत्तरकाशी, राजस्थान और मुंबई में बारिश-बाढ़ के चलते 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
राजस्थान के अनके हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण कई जिलों, विशेष रूप से कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर के निचले इलाकों के जलमग्न होने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य के लिए सेना के जवानों की मदद ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में कई जगह भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके चलते राजधानी जयपुर सहित दर्जन भर जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई।
कल उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के निकट बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ, जिसके मलबे में एक पेट्रोल पंप दब गया।
IMD ने 25 अगस्त के लिए यूपी-बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 26 अगस्त से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर से मौसम करवट लेगा और दोनों राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से हो रही बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1959780708941218183

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News