Feedback
मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है.
नंबर 1- 17 सितंबर 2025 का मूलांक 8 और भाग्यांक 8 है. अंक 1 के लिए आज का दिन औसत स्थिति का सूचक है. पेशेवर रुटीन प्रदर्शन करते रहेंगे. सेवाक्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप बने रहेंगे. टीम भावना बढ़ाएंगे. तथ्यों पर जोर रखेंगे. लेनदेन में स्पष्टता रहेगी. करियर कारोबार में निरंतरता रखेंगे. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. कामकाजी अधिनस्थों की अनदेखी न करें. विनय विवेक बढ़ाएं. सूर्य के अंक 1 के व्यक्ति सभा में आगे रहने में रुचि रखते हैं. नेतृत्व व प्रबंधन में कुशल होते हैं. आज इन्हें अनुशासित रहना है. कार्यव्यवस्था पर जोर देंगे. सजगता बनाए रखेंगे. संबंधों से हित साधेंगे. निजी विषयों में धैर्य रखेंगे. संकोच बना रहेगा.
मनी मुद्रा- कार्य व्यापार में तालमेल बढ़ाएं. लाभ पर फोकस बनाए रहें. कामकाज में निरंतरता और सक्रियता बनाए रखें. लोभ प्रलोभन में आने से बचें. पेशेवरजन तैयारी पर ध्यान दें. चर्चा संवाद में मितभाषी रहें. विभिन्न प्रयासों में गतिशीलता बनाए रखें. प्रतिभा व योग्यता के बल पर उचित जगह पाएंगे.
पर्सनल लाइफ- रिश्तों में धैर्य विनम्रता बनाए रखेंगे. प्रिय सहज बने रहेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. भ्रम व भटकाव में न आएं. छोटी बातों को अनदेखा करें. प्रेम व्यवहार सहज रहेगा. परिवार में अनुकूलन बनाए रहेंगे. परिजनों की भावनाओं को समझें. बड़ों का आदर सम्मान रखें.
हेल्थ एंड लिविंग- जल्दबाजी नहीं दिखाएं. नियमों पर जोर रखें. व्यवस्था का सम्मान करें. अनुभव का लाभ मिलेगा. खानपान संवारें. व्यक्त्तित्व संवारें.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 4 5 7
फेवरेट कलर- गहरा भूरा
एलर्ट्स- दबाव में समझौता न करें. उधार से बचें. तार्किकता रखें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू