Feedback
मूलांक 3: जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है.
नंबर 3- 30 अगस्त 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 2 है. आज का दिन अंक 3 के लिए इच्छित सूचना मिलने का संकेतक है. चहुंओर शुभता का संचार बना रहेगा. सुखद परिणामों से उत्साहित रहेंगे. रुटीन संवरेगा. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. श्रेष्ठ जनों से मेल मुलाकात के मौके भुनाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. सभी क्षेत्रो में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. गुरु के अंक 3 के व्यक्ति का संपूर्ण जीवन खुली किताब की तरह होता है. उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है. इन्हें आज मनोबल बढ़ाए रखना है. आर्थिक विषयों में मजबूती आएगी. लाभ बनाने का प्रयास बढ़ाएंगे.
मनी मुद्रा- आर्थिक गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. पेशेवरता पर जोर बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में सामंजस्यता पर बल देंगे. कामकाजी अनुशासन अपनाएंगे. व्यापार विस्तार की योजनाएं गति लेंगी. कारोबार में फोकस बढ़ाएंगे. बड़प्पन बनाए रखेंगे. अप्रत्याशित लाभ संभव है. नियमों का सम्मान करें. जिम्मेदारों की सुनेंगे.
पर्सनल लाइफ- घर में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. रिश्तों का ख्याल रखेंगे. आयोजनों में शामिल होंगे. इच्छित सूचना संभव है. बंधुजनों से संबंध सुधरेंगे. मेलजोल में बेहतर होंगे. मित्रों का साथ रहेगा. अतिथि आगमन बना रहेगा. सभी का सम्मान रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- आत्मविश्वास से कार्य करेंगे. मनोबल व धैर्य से आगे बढ़ते रहेंगे. धर्मकार्य करेंगे. धैर्य व निरंतरता बढ़ाएंगे. उत्साह बना रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 6 9
फेवरेट कलर्स- क्रीम कलर
एलर्ट्स- ठगों से दूरी रखें. विनम्र व सहनशील रहें. आत्मनियंत्रण बढ़ाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू