Feedback
मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है.
नंबर 6- 1 मई 2026 का मूलांक 1 और भाग्यांक 7 है. अंक 6 के लिए आज का दिन औसत फलकारी है. करियर कारोबार में सक्रियता बनाए रखेंगे. आधुनिकता के सथ परंपरागत प्रयासों को गति देंगे. परिवार के लोगों से सहजता रखेंगे. विविध विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. रहन सहन में भव्यता बनी रहेगी. परिवार में समय बिताएंगे. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति सफल प्र्रेमी होते हैं. साथी की भावनाओं का ख्याल रखते हैं. आस्था और विश्वास बनाए रखते हैं. कलात्मक समझ अच्छी होती है. कार्यकुशल होते हैं. आज इन्हें बड़ों की सीख सलाह पर ध्यान देना है. विभिन्न विषयों में अनुकूलन बनाए रहेंगे. जिद व अहंकार में नहीं आएंगे. सक्रियता बनाए रखें.
मनी मुद्रा- आर्थिक वाणिज्यिक क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. परिणामों को लेकर अतिउत्साहित न रहें. सूझबूझ और सजगता से काम लें. धैर्य और अनुशासन बनाए रखें. वरिष्ठों से तालमेल बना रहेगा. जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे. लाभ विस्तार साधारण रहेगा. करियर व्यापार में रुटीन प्रदर्शन करेंगे.
पर्सनल लाइफ- निजी संबंधों उतावली न दिखाएं. रिश्तों में धैर्य रखें. प्रेम पक्ष सामान्य रहेगा. परिजनों का साथ समर्थन पाएंगे. बड़ी सोच बनाए रखें. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं. व्यवहार में मधुरता रखें. अपनों के साथ समय बिताएंगे. संकोच बना रहेगा. अन्य के प्रति आदरभाव बनाए रखें.
हेल्थ एंड लिविंग- समता व सामंजस्यता पर जोर देंगे. खानपान संवरेगा. बड़ी सोच रखेंगे. उत्साह मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर्स- ओपल व्हाइट
एलर्ट्स- आलस्य त्यागें. बैर से बचें. संकीर्णता छोड़ें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू