Aaj ka Rashifal 20 अगस्त 2026: तुला राशि के व्यापार में लाभ का योग, जानें आपके लिए आज कैसा है दिन – AajTak

Feedback
मेष
आपका उत्साह आज बढ़ेगा. मित्रों से सहयोग से रुके काम बनेंगे. अचानक धन प्राप्त होगा. लोगों के कहने पर विचार ना बदलें. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- पीला
उपाय- शिवजी को जल अर्पित करें
वृष
धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ाना होगा. वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें. जीवन में सुख बढ़ेगा. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- धोखे से बचें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- किसी गरीब को चावल दान करें
मिथुन
भाग्य का साथ मिलेगा. मन में विरोधी विचारों को बढ़ने ना दें. अपने काम पर फोकस करें. धन की प्राप्ति होगी. प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी. व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
कर्क
आपके खर्चे बढ़ेंगे. किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी. अपने समय का सदुपयोग करें. लोगों से उलझने से बचना होगा. परिवार वालों की बातों को अनसुना ना करें. व्यापार में हर काम सावधानी से करें.
जरूरी टिप- सावधान रहें
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करें
सिंह
धन की स्थिति में सुधार होगा. मेहनत करने का दिन है. कामकाज में सफलता मिलेगी. सीनियर अधिकारियों से मदद मिलेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- हल्का मरून
उपाय- किसी गरीब को भोजन दान करें
 
कन्या
आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी. काम समय पर पूरा होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें. अधूरे काम पूरे करने का दिन है. पार्टनरशिप में कोई काम ना करें. व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी.
जरूरी टिप- नेगेटिव विचारों से बचें
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- शिवजी की पूजा करें
तुला
भाग्य का सपोर्ट आज मिलेगा. करियर को आगे बढ़ाने का समय है. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. किसी तरह की बहस से बचें. सेहत को लेकर सावधान रहें. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं
 
वृश्चिक
हर काम सावधानी से करें. रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है. अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा. प्रॉपर्टी में आज निवेश ना करें
लंबी दूरी की यात्रा से बचें. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार में हानि हो सकती है.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- लाल
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
धनु
परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे. धन की स्थिति में सुधार होगा. करियर में बदलाव की योजना बनेगी. आपके खर्चे बढ़ेंगे. अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- कम बोलें
शुभ रंग- गेरुआ
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं
मकर
आज किसी को पैसा उधार ना दें. मन में नेगेटिव विचार हावी हो सकते हैं. प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. छोटे रोगों को हल्के में ना लें. अपने काम पर ध्यान देने का समय है. व्यापार में हानि हो सकती है.
जरूरी टिप- धैर्य रखें
शुभ रंग- आसमानी
उपाय- किसी गरीब को फल दान करें
कुंभ
आपकी योजनाएं सफल होंगी. कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी. कोई अच्छी सूचना आज मिलेगी. खर्चों में कमी करने की कोशिश करें. जीवन के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- पक्षियों को दाना डालें
 
मीन

प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे. छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझें नहीं. परिवार से सहयोग मिलेगा. तेजी से काम करने का समय है. जो पैसा कहीं फंसा हुआ है आपको मिल सकता है. व्यापार में हर काम सावधानी से करना होगा.
जरूरी टिप-कम बोलें
शुभ रंग- पीला
उपाय- शिवजी को जल और दूध अर्पित करें
आज का उपाय
यदि हर तरफ से असफलता मिल रहा है तो गुरुवार के दिन व्रत रखें. पीले रंग के वस्त्र धारण करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें. भगवान विष्णु की आरती करें. शाम को व्रत का पारायण करते समय एक ब्राहण को भोजन दान करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News