—विज्ञापन—
नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो भारत के तेवरों से डरे पाकिस्तान ने संसद का विशेष सत्र बुला लिया है और भारतीय जहाजों के लिए अपनी बंदरगाहों को बंद कर दिया है। ओडिशा के कटक जिले में काठजोड़ी नदी पर पुल बनाने के दौरान कंक्रीट स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और 2 मजदूरों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने IMF में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
दिल्ली की पूर्वी जिला पुलिस ने 6 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। छहों महिलाएं बिना डॉक्यूमेंट्स के दिल्ली में रह रही थीं। मंडावली पुलिस पहाड़गंज इलाके से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान मीम अख्तर (23), मीना बेगम (35), शेख मुन्नी (36), पायल शेख (25), सोनिया अख्तर (36) और तानिया खान (34) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने इन सभी को ओवरसीज रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की मदद से देश से बाहर भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए, जो बांग्लादेशी मूल के थे। उन्हें राजधानी आइजोल से डिपोर्ट कर दिया गया है। दोनों शख्स प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KNA/F के नेताओं से मिलने आए थे। इनकी पहचान चेकुन और सारोन के रूप में हुई थी। 2 मई को टूरिस्ट वीजा पर दोनों आइजोल पहुंचे थे। KNA/F के प्रमुख नाथन लॉन्चियो बाम से मिलने के लिए लवंगतलाई जिले के बाम समुदाय के शरणार्थी शिविरों में जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस के हाथ लग गए।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आज अपने चुनाव क्षेत्र वायनाड की यात्रा पर हैं। वे वायनाड के Sultan Bathery में दोपहर करीब 3.30 बजे से 3 कार्यक्रमों को सम्बोधित करेंगी।
केरल के तिरुवनंतपुरम में रविवार सुबह केशवदासपुरम इलाके में सड़क हादसा हुआ। एक ऑटो रिक्शा, कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो रिक्शा में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 10वें दिन भी सीमा पार से फायरिंग की गई है। 3-4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।
सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर अवमानना कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। दुबे ने हाल ही में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘सुप्रीम कोर्ट देश को अराजकता की ओर ले जा रहा है’ और ‘देश में गृहयुद्ध के लिए CJI संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं।
0पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अंगोला देश का समर्थन मिल गया है। अंगोला के राष्ट्रपति लौरेंको ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, आतंकवाद का कृत्य था और अंगोला स्पष्ट रूप से किसी भी आतंकवाद का निंदा करता है, चाहे वह कहीं भी किया गया हो। भारत और अंगोला ने अपने रक्षा सहयोग को बढ़ाने का फैसला किया है।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in