Aaj Ki Taaza Khabar: गाजा पर इजरायल का हवाई हमला; 17 लोगों की मौत, 39 गंभीर घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो इजरायल ने गाजा में एक बार फिर एयर स्ट्राइक की। हमले में 17 लोगों की मौत हुई है और 39 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीरिया के लिए ट्रैवल एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यूपी सरकार ने प्रदेश में ESMA लागू कर दिया है, जिसके अनुसार अब प्रदेश के किसी भी विभाग में हड़ताल नहीं हो पाएगी।
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक अवैध गैस गोदाम में ब्लास्ट से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिल्ली के नरेला में LPG सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल हो गए हैं। मोदी कैबिनेट ने देश में 85 केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। फोकस जम्मू कश्मीर पर रहेगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
मध्य गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक घर पर शुक्रवार को इजरायली हमले में 17 लोग मारे गए। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्सल ने यह जानकारी दी। अल-अवदा अस्पताल के चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि शिविर से 14 शव अस्पताल में पहुंच चुके हैं। इज़रायली सेना ने इस टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया। अस्पतालों में 39 लोग घायल पड़े हैं तथा बचाव कार्य जारी है। हवाई हमले से कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News