—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो यूक्रेन के एनर्जी प्लांट्स पर रूस ने एयर स्ट्राइक की है, जिससे करीब 10 लाख लोग अंधेरे में डूब गए हैं। आज संभल मस्जिद सर्वे के खिलाफ मस्जिद कमेटी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा दौरे पर जाएंगे। दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी, जिसमें झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। आज से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अपनी रूटीन मेडिकल जांच के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है। हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य लाभ के बाद अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए।
उनकी पुत्री और किडनी दाता रोहिणी आचार्य ने यह सुनिश्चित किया है कि लालू यादव को डॉक्टरों की देखरेख में विशेष ध्यान दिया जाए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए आने की सलाह दी थी। लालू यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से राजद समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
दिल्ली की शाही जामा मस्जिद मामले में 8 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। चंदौसी कोर्ट में रिपोर्ट सबमिट की जाएगी, जिस पर सुनवाई होगी। दूसरी ओर, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली है। अब 9 दिसंबर 2 बजे सुनवाई होगी।
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी टीएमसी नेता कुंतल घोष को सुप्रीम कोर्ट से जमानत गई है।CBI मामले में कुंतल घोष को जमानत मिली है। निचली अदालत कुंतल घोष की जमानत की शर्तें तय करेगा।ईडी मामले में कुंतल घोष को हाईकोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने कहा कि गवाहों की संख्या ज्यादा है। ट्रायल पूरा होने में काफी वक्त लगेगा, इसलिए अनिश्चित समय के लिए उन्हें जेल में रखना न्यायोचित नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बोलेरो कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हुई और 3 गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बोलेरो बारातियों से भरी थी। ट्रैक्टर ट्रॉली में पराली लदी थी। सुबेहा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसा हुआ।
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह दिल्ली विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम सत्र होगा। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल साल 2025 में समाप्त होने जा रहा है। 70 सीट वाली इस विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होंगे।
उत्तर प्रदेश के संभल में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई है। 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर यहां पथराव की घटना हुई थी। आज मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान किसी तरह का बवाल न हो, इसलिए फोर्स तैनात करने का फैसला लिया गया।
#watch | Rapid Action Force (RAF) deployed in Uttar Pradesh's SambhalStone pelting incident took place here on November 24 over the Shahi Jama Masjid survey. Friday prayers will be offered at the mosque today pic.twitter.com/ZD5dGte9oH
— ANI (@ANI) November 29, 2024
#watch | Rapid Action Force (RAF) deployed in Uttar Pradesh's SambhalStone pelting incident took place here on November 24 over the Shahi Jama Masjid survey. Friday prayers will be offered at the mosque today pic.twitter.com/ZD5dGte9oH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे यहां भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात भुवनेश्वर पहुंचेंगे और एक दिसंबर की दोपहर तक ओडिशा में रहेंगे।
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के निर्देश देने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इसकी वैधता और आदेश देने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। मस्जिद की प्रबंध समिति द्वारा दायर याचिका में सर्वेक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ याचिका पर विचार करेगी।
रूस ने गुरुवार देररात यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर दूसरी बार बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले के कारण यूक्रेन के मध्य पश्चिम और दक्षिण भागों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण ठंड के मौसम में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर रूस का यह 11वां बड़ा हमला था और इस हमले का कहर लोगों पर आफत बनकर टूटा है।
Written By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in