—विज्ञापन—
Breaking News Today Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका ने सोमालिया में एयर स्ट्राइक की है। अमेरिका सेना का दावा ISIS आतंकियों और उनके ठिकानों को ध्वस्त करने का है। कर्नाटक राज्य नक्सल फ्री हो गया है, क्योंकि प्रदेश के आखिरी नक्सली ने भी शनिवार को सरेंडर कर दिया। सूडान में अर्धसैनिक समूह ने बीच बाजार लोगों पर हमला किया, जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई और करीब 158 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
कर्नाटक में आखिरी नक्सली ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश पूरी तरह से नक्सल फ्री हो गया है। चिक्कमगलुरु एसपी विक्रम अमाथे के मुताबिक, 44 साल के कोटेहोंडा रविंद्र (A कैटेगरी) ने सरेंडर किया था। वह कोटेहोंडा का रहने वाला है। रविंद्र के खिलाफ कुल 27 मामले दर्ज हैं, जिनमें चिकमंगलुरु में 13 मामले शामिल हैं। 14 मार्च 2024 को लागू नक्सली सरेंडर नीति के तहत रविंद्र को मुख्यधारा में लौटने के लिए 7.5 लाख की रमक मिलेगी। 5 हजार रुपये महीना भी दिए जाएंगे।
संयुक्त राज्य अमेरिका (US) की सेना ने शनिवार को सोमालिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर हमला किया। हमले में कई आतंकवादियों के मारे जाने का दावा अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगेस्ट ने किया है। उनके अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद गोलिस पर्वत क्षेत्र में हवाई हमले किए गए, जिसमें कई गुर्गों की मौत हो गई। एक्स पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ISIS के गुर्गों पर हवाई हमले का आदेश दिया था, क्योंकि वे आतंकवादी गुफाओं में छिपे हुए थे।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in