Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates: मानसून सत्र के तीसरे दिन आज NEET पेपर लीक पर चर्चा के आसार – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates: आज 22 जुलाई को देश की राजधानी में राजनीतिक और कानूनी हलचल काफी तेज रहने वाली है. संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक कई बड़े मुद्दों पर हंगामा और सुनवाई देखने को मिलेगी. सत्र के शुरुआती दो दिनों के जोरदार हंगामे के बाद आज तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में तीखी बहस के पूरे आसार हैं.
मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दल NEET-UG परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. विपक्ष नियम 267 के तहत संसद में तुरंत स्थगन प्रस्ताव लाकर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग पर अड़ा है.
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना (उद्धव गुट) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय से जुड़ी याचिका पर नजरें टिकी हुई हैं. सांसद अरविंद सावंत ने याचिका दायर कर लोकसभा सचिवालय के उस सर्कुलर को चुनौती दी है, जिसमें इन सांसदों को शिंदे गुट का हिस्सा माना गया था. याचिकाकर्ता ने इस फैसले को असंवैधानिक घोषित करने की अपील की है.
राजधानी के प्रगति मैदान में आज से 7वें ‘रेल एंड मेट्रो टेक्नोलॉजी एक्सपो’ की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही ‘कॉस्मोहोम टेक एक्सपो’ का भी शुभारंभ हो रहा है, जहां उद्योग जगत और अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े कई प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं.
दिनभर की पल-पल की ताज़ा ख़बरों और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar 22 July LIVE Updates : नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में आज गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान का अपमान रोकथाम संशोधन विधेयक’ पेश करेंगे. इस बिल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है. विधेयक के पास होने के बाद ‘वंदे मातरम्’ के गायन में बाधा डालना, इसका अनादर करना या सार्वजनिक रूप से इसका अपमान करना एक दंडनीय आपराधिक अपराध माना जाएगा. सरकार का मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान की तरह राष्ट्रीय गीत की गरिमा की रक्षा करना भी हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित ‘नेशनल श्रीफल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News