Aaj Ki Taaza Khabar: ISRO चीफ का ऐलान, कब लॉन्च होगा गगनयान? चंद्रयान-4 पर भी दिया अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी अपनी टीम के साथ द साबरमती रिपोर्ट मूवी देख चुके हैं। वहीं इसरो ने गगनयान मिशन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। साथ ही चंद्रयान-4 को लेकर भी अपडेट दिया है। बदायूं में जामा मस्जिद या नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई आज होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की यात्रा पर जा रही हैं। पुडुचेरी में आज भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। PM मोदी और अमित शाह आज चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
गगनयान, चंद्रयान-4 और स्पेस स्टेशन भारत के नए अंतरिक्ष मिशन हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने तीनों को लेकर ताजा अपडेट दिया है। गगनयान मिशन दिसंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच चंद्रयान-4 को लॉन्च करने की भी तैयारी इसरो करेगा। साल 2030 तक भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन भी लॉन्च कर देगा। बीती रात एक कार्यक्रम में इसरो चीफ ने इन सभी के बारे में अहम जानकारियां दी।

Written By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News