Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पाकिस्तान अरब सागर में करेगा फायरिंग प्रैक्टिस, नोटिस टू मेरिनर्स और नेविगेशन वार्निंग जारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj ki Taaza Khabar LIVE News Updates: नमस्कार, आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो बिहार के दुलारचंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं आज देश में महिला विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मैच की धूम मची है. मैच आज मुंबई में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.
उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान उनका प्रोग्राम कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम में जाने का भी है. दूसरी ओर, देश के भावी चीफ जस्टिस सूर्यकांत आज लखनऊ में होने वाले अवध बार एसोसिएशन (ABA) के 125वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के लाइव ब्लॉग के साथ…
पाकिस्तान ने अरब सागर में फायरिंग प्रैक्टिस के लिए एक नेविगेशन वार्निंग और नोटिस टू मेरिनर्स जारी किया है, जिसमें आज 2 से 5 नवंबर के बीच समुद्री क्षेत्र में फायरिंग प्रैक्टिस की सूचना दी गई है. अहम बात यह है कि जिस इलाके में पाकिस्तान प्रैक्टिस करेगा, यह वहीं इलाका है, जहां भारत ने अपने थल, जल और वायु सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए वायु क्षेत्र आरक्षित किया हुआ है. पाकिस्तान की यह फायरिंग एक्सरसाइज नोटिस टू मेरिनर्स (NOTMAR) प्रणाली के माध्यम से जारी की गई है और इसमें अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों पर भी सतर्कता बरतने का निर्देश शामिल है. पाकिस्तान का नोटिस आंशिक रूप से उसी समुद्री हिस्से से मेल खाता है, जहां भारत की ट्राई सर्विस ड्रिल जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News