Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: 'दोनों देशों के मजबूत होंगे संबंध', जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी – State Mirror Hindi

Updated on: 31 Aug 2025 10:26 AM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 31 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में कहा कि हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर सहमति बन गई है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है और दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं. मोदी ने कहा कि 2.8 अरब लोगों के हित हमारे आपसी सहयोग से जुड़े हुए हैं और यह पूरी मानवता के कल्याण का रास्ता भी खोलेगा. उन्होंने भरोसा, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले साल कज़ान में हमारी बहुत ही सार्थक बातचीत हुई थी, जिसने हमारे रिश्तों को सकारात्मक दिशा दी. सीमा पर डिसएंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है.
सात साल बाद एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने बैठे हैं. लंबे समय से ठंडी पड़ी रिश्तों की बर्फ पिघलाने की कोशिश के बीच दोनों नेताओं की यह अहम मुलाकात शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब 40 मिनट तक चलेगी, जिसमें सीमा विवाद से लेकर व्यापार और अंतरराष्ट्रीय हालात तक कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
Flight AI2913, operating from Delhi to Indore on 31 August, air-returned to Delhi shortly after take-off, as the cockpit crew received a fire indication for the right engine. Following standard procedure, the cockpit crew elected to shut down the engine and returned to Delhi,…
दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, पायलटों को राइट इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला, जिसके बाद मानक प्रक्रिया अपनाते हुए उन्होंने इंजन बंद किया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा. इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने बताया कि विमान को निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और यात्रियों को दूसरे विमान से इंदौर भेजा जाएगा.
#WATCH | Russian President Vladimir Putin arrives in China at the start of a four-day visit. President Putin will first attend the two-day summit of the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) in the northern Chinese port city of Tianjin. (Reuters via Ruptly for Russian Pool) pic.twitter.com/XX5zFVb64o
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन की चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत पर वहां पहुंचे. राष्ट्रपति पुतिन सबसे पहले उत्तरी चीनी बंदरगाह शहर तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने बाढ़ के बाद सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कठुआ के अग्रिम इलाकों का दौरा किया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री सुभाष सुघा के साथ ब्रह्मसरोवर के दक्षिण द्वार पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया.
#WATCH | Delhi | River Yamuna flows above the danger mark (Visuals from Loha Pul) pic.twitter.com/CFmXrtjX3C
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लोहे पुल (Loha Pul) से मिली ज़मीन और ड्रोन फुटेज ने हालात की गंभीरता को साफ कर दिया है. प्रशासन हाई अलर्ट पर है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी शुरू हो गई है.
राष्ट्रीय खेल दिवस के विशेष अवसर पर आयोजित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने युवाओं को खेल और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया.
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, ‘राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल आयोजन किया गया है. पहले ही दिन लाखों लोगों ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि खेल अब हमारे इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं. आज 10,000 से अधिक स्थानों पर भारतीय युवा रविवार को ‘साइकिल प्रोग्राम’ के तहत सड़कों पर उतरे हैं.’
दिल्ली से बड़ी खबर! कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग के दो शार्पशूटर पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचे गए हैं. जाफरपुर कलां इलाके में हुई इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये दोनों आरोपी कुछ दिन पहले चावला इलाके में एक बिज़नेसमैन के घर पर फायरिंग कर वसूली के केस में वांछित थे. पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने इन्हें पकड़ लिया है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News