Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: विदेश मंत्री जयशंकर रात 10 बजे UNGA में देंगे संबोधन – State Mirror Hindi

Updated on: 27 Sept 2025 5:58 PM IST
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 27 सितंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
#WATCH | Delhi | On ‘I Love Muhammad’ row and violence in Bareilly, RSS leader Indresh Kumar says, “…Yogi Adityanath was, is, and will remain fully capable of resolving this issue in Uttar Pradesh. Therefore, within a day or two, this issue will begin to resolve itself.… pic.twitter.com/ak1N6v4UND
उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Muhammad’ विवाद और हिंसा के बीच आरएसएस नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा, ‘योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश में हल करने में पूरी तरह सक्षम हैं। इसलिए, एक-दो दिन में यह मामला अपने आप सुलझना शुरू हो जाएगा. इस देश में, चाहे संवाद के माध्यम से हो या कानून के जरिए, इस मुद्दे का समाधान होना चाहिए.
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश की राजनीति और शासन पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “सरकार को क्या लगता है? कि हम इस देश को सौंप देंगे और विदेश भाग जाएंगे? हमें इस देश को मजबूत बनाना है. हमें इसे संविधानिक और लोकतांत्रिक बनाना है और राजनीति को सही राह पर लाना है. हम देश में कानून का राज स्थापित करेंगे.’
#WATCH | Shravasti, UP | UP CM Yogi Adityanath says, “There are some people who dislike peace and welfare. Whenever a Hindu festival or celebration approaches, they become overheated. To cool their heat, we have to resort to denting and painting… Faith is a matter of… pic.twitter.com/xFqyyxfaRs
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कुछ लोग ऐसी भी हैं जिन्हें शांति और कल्याण अच्छा नहीं लगता. जब भी कोई हिंदू त्योहार या आयोजन नज़दीक आता है, वे उबल जाते हैं। उनकी इस गर्मी को ठंडा करने के लिए हमें डेंटिंग-पेंटिंग जैसे कदम उठाने पड़ते हैं… आस्था विवेक का मामला है, प्रदर्शन का विषय नहीं… अगर आप आस्था के नाम पर तोड़फोड़ करेंगे, राहगीरों पर हमला करेंगे, पुलिस पर हमला करेंगे, तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं. ‘और छोड़ेंगे नहीं तो फिर छूटोगे भी नहीं.’
Correction | Delhi: On ‘I love Muhammad’ protest and stone pelting yesterday, Congress leader Shama Mohamed says, “…There is no problem in writing ‘I love Muhammad’, ‘I love Ganesh Ji’, ‘I love Lord Ram’. However, we are realising one thing: elections are coming up in UP in…
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश में ‘I Love Muhammad’ विरोध और पत्थरबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “‘I Love Muhammad’, ‘I Love Ganesh Ji’, ‘I Love Lord Ram’ लिखने में कोई समस्या नहीं है. लेकिन हम एक बात महसूस कर रहे हैं: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और राज्य सरकार को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है. यही कारण है कि इसे मुद्दा बनाया जा रहा है. उनके लिए केवल हिंदू-मुस्लिम को बांटने की राजनीति ही अहम है. वहां कोई विकास नहीं है, रोजगार नहीं है, परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं और वह सब कुछ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए. यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ इसे मुद्दा बना रहे हैं. शमा मोहम्मद ने आगे कहा कि विरोध में शामिल सभी लोग पुलिस और प्रशासन के नियमों का पालन करें और किसी भी अवांछनीय गतिविधि से दूर रहें.
धौलाकुआं (दिल्ली) बीएमडब्ल्यू हादसा मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत दी. कोर्ट ने गगनप्रीत कौर को 1 लाख रुपये के बॉन्ड और समान राशि के दो ज़मानतदारों के साथ जमानत मंजूर की है. इसके अलावा, अदालत ने उन्हें उनका पासपोर्ट भी सुपुर्द करने का निर्देश दिया.
#WATCH | Araria, Bihar: Union Home Minister Amit Shah says, “For Rahul and Lalu, this election is about making their party win. It’s about making Lalu’s son the Chief Minister. But for all of us, BJP workers, this election is about driving out infiltrators from all of Bihar. Make… pic.twitter.com/ymJKHJ4HMd
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में रैली के दौरान एक बार फिर सियासी टोंकें कसते हुए कहा कि इस चुनाव का मसौदा राहुल गांधी और लालू यादव के लिए अलग है, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए लक्ष्य “घुसपैठियों को पूरे बिहार से बाहर करना है. मंच से उन्होंने स्थानीय जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “राहुल और लालू के लिए यह चुनाव उनकी पार्टी जिताने और लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का खेल है. लेकिन हमारे लिए यह चुनाव बिहार की पवित्र धरती से अवैध और घुसपैठियों को बाहर निकालने का है. NDA को दो‑तिहाई बहुमत दिलाइए, मैं वादा करता हूं – BJP इन्हें बाहर करेगी.”
#WATCH | Patna, Bihar | Addressing the ‘Karpuri Ati Pichhda Adhikar Samvad’, RJD leader Tejashwi Yadav says, “Nitish Kumar is no longer fit to run Bihar. He has grown old. Bihar needs to develop at a fast pace… We have to build a new Bihar. The people of NDA have only cheated… pic.twitter.com/jiUtKVhQHJ
‘कर्पूरी अति पिछड़ा अधिकार संवाद’ को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार अब बिहार चलाने लायक नहीं रहे. वे बूढ़े हो चुके हैं. बिहार को तेज़ी से विकास चाहिए और अब हमें एक नया बिहार बनाना है.” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि NDA सरकार ने अति पिछड़े वर्गों के साथ सिर्फ़ वोट बैंक की तरह व्यवहार किया है. उन्होंने कहा, “एनडीए वालों ने हमेशा अति पिछड़े समाज को धोखा दिया है. उन्हें केवल वोट बैंक माना, अधिकार और सम्मान कभी नहीं दिया. लेकिन जब हमारी सरकार बनेगी तो अति पिछड़े सिर्फ वोट बैंक नहीं रहेंगे, बल्कि ‘पावर बैंक’ बनेंगे.”
#WATCH | Patna | Janshakti Janta Dal founder and former Bihar minister Tej Pratap Yadav says, “…My parents belong to a different political party. How can I paste their pictures on my party’s posters? They are in RJD. It is not in accordance with the Constitution of my party.… pic.twitter.com/aiF6iAlR1Z
जनशक्ति जनता दल (JJD) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्टी पोस्टरों से अपने माता-पिता (लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी) की तस्वीर गायब रहने पर उठे सवालों पर सफाई दी है. तेज प्रताप ने कहा, “मेरे माता-पिता दूसरी राजनीतिक पार्टी (RJD) से जुड़े हैं. ऐसे में मैं कैसे उनकी तस्वीर अपनी पार्टी के पोस्टर पर लगा सकता हूं? यह मेरी पार्टी के संविधान के अनुरूप नहीं होगा. पोस्टरों पर हमारी पार्टी के नेताओं की ही तस्वीरें लगती हैं.” उन्होंने आगे कहा कि उनकी इज़्ज़त और आस्था हमेशा माता-पिता के लिए है, लेकिन यह व्यक्तिगत भावनाओं और राजनीतिक मर्यादाओं का अलग मामला है.
तेज प्रताप ने एक और तीखा तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव के होर्डिंग्स में भी माता-पिता की तस्वीरें नहीं हैं. अगर यह सवाल पूछना है तो ‘जयचंद’ से जाकर पूछिए.”
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी दिलीप चौधरी को वेस्ट बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया है. दिलीप पर आरोप है कि उसने ईमेल भेजकर कपिल शर्मा से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताकर डराने की कोशिश की थी. हालांकि, अब जांच इस बात पर फोकस है कि क्या सच में आरोपी का इन गैंग्स से कोई संबंध है या यह सिर्फ धमकाने और पैसे वसूलने का पैंतरा था. मुंबई पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है.
Patna, Bihar: Union Minister Giriraj Singh says, “Congress wants to incite civil war in the country. The RJD also raised this issue when incidents happened in Nepal and Bangladesh. The incident in Leh is a consequence of the same. Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav are also behind… pic.twitter.com/iMkgLf8eQ1
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और आरजेडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये पार्टियां देश में गृहयुद्ध की साजिश रच रही हैं. उन्होंने कहा, “कांग्रेस देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहती है. आरजेडी ने भी यह मुद्दा तब उठाया था जब नेपाल और बांग्लादेश में घटनाएं हुईं. लद्दाख के लेह की घटना भी उसी का नतीजा है.” गिरिराज सिंह ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ‘आई लव मोहम्मद’ कैंपेन के पीछे हैं, जो देश की शांति और एकता को तोड़ने की कोशिश है.
Powered by Blink CMS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News