Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 21 अगस्त 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. अब उनकी सुरक्षा सीआरपीएफ के जवान संभालेंगे.
नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री की हर गतिविधि पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. उनके जनसंपर्क और जनसुनवाई कार्यक्रमों में भी अतिरिक्त सुरक्षा घेरे का इंतजाम किया जाएगा ताकि कोई भी अप्रिय घटना दोबारा न हो सके.
हैदराबाद के महबूबनगर जिले के मकथा इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी, बेटी, दामाद और पोती शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार शांत स्वभाव का था, जिससे घटना ने सभी को चौंका दिया है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. यवतमाल जिले में दारव्हा रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से चार मासूमों की मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 10 से 14 साल बताई जा रही है.
वहीं नासिक समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई बांध और नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
यूपी के लखीमपुर खीरी से बरामद अर्चना तिवारी को पुलिस ने बुधवार को परिजनों को सौंप दिया. अर्चना पर किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है. शादी से बचने के लिए वह अपने दोस्त की मदद से नेपाल के काठमांडू चली गई थी. 13 दिन बाद पुलिस ने उसे नेपाल बॉर्डर से पकड़ा और भोपाल लाकर परिजनों को सौंप दिया.
अर्चना को लेने उसका बड़ा ताऊ आया था. तस्वीरों में वह ताऊ का हाथ पकड़कर सहमी खड़ी नजर आई और किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. परिजन उसे लेकर कटनी पहुंच गए हैं. परिवार और गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि अर्चना की खामोशी से साफ है कि वह शादी के फैसले को लेकर बेहद असहज थी.
सीबीआई जांच की मांग के बीच भिवानी जिले के लोहारू की टीचर मनीषा का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया. दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया, जहां ढाणी लक्ष्मण श्मशान घाट पर छोटे भाई नितेश ने अपनी बहन को मुखाग्नि दी. इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही.
अंतिम संस्कार स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती रही, वहीं शव यात्रा के मार्ग को साफ करने के लिए JCB मशीनों का सहारा लिया गया. एसडीएम मनोज दलाल, आईजी राज श्री, किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर हजारों लोग मनीषा को अंतिम विदाई देने पहुंचे.
हैदराबाद के मक्था, महबूबपेट इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाशें घर से बरामद हुईं. मृतकों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, बेटी, दामाद और पोती शामिल हैं. मियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
Telangana | Five members of the same family found dead at their residence in Maktha, Mahaboobpet area of Hyderabad. Inspector of Miyapur police station says, “We have received information that five members from the same family were found dead at their residence in Maktha,…
देश की राजधानी दिल्ली में दहशत का माहौल तब बन गया जब 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिन स्कूलों को धमकी दी गई है, उनमें प्रसाद नगर और द्वारका सेक्टर-5 के स्कूल भी शामिल हैं.
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड भी स्कूलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं. फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
दिल्ली के पांच स्कूलों को गुरुवार सुबह बम की धमकी मिली, जिनमें द्वारका सेक्टर-5 स्थित BGS इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भी शामिल है. यह घटना चार दिनों में तीसरी बार सामने आई है. धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी. लगातार मिल रही धमकियों से स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में चिंता का माहौल है. सुरक्षा एजेंसियां इसकी गहन जांच कर रही हैं.
दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव करने का फैसला लिया है. जनसुनवाई के दौरान अब शिकायतकर्ताओं को पहले वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी शख्स बिना जांच के मुख्यमंत्री के नजदीक न जा सके.
हालांकि, जब सीएम रेखा गुप्ता बाहर निकलेंगी तो उनकी मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. बदलाव सिर्फ जनसुनवाई के दौरान लागू होंगे ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सुरक्षा और भी मजबूत बने.
एक दिन के ब्रेक के बाद वोट अधिकार यात्रा आज फिर से शुरू होगी. यात्रा का यह पांचवां दिन है, जो लखीसराय से मुंगेर तक पहुंचेगी. बुधवार को यात्रा स्थगित रही थी. आज की यात्रा की शुरुआत कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी नहीं करेंगे. वे उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और शाम तक इस यात्रा से जुड़ेंगे.
Powered by Blink CMS