Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब में बड़ा एनकाउंटर, अमृतसर में सरपंच का हत्यारा गैंगस्टर हरनूर ढेर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News: आज 7 जनवरी है। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर में एक गैंगस्टर को मार गिराया है। इस पर सरपंच की हत्या का आरोप था। गौतम बुद्ध नगर में बढ़ते कोहरे व अधिक सर्दी को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने जारी किया आदेश। आज सुप्रीम कोर्ट में अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की जमानत याचिका और आवारा कुत्तों के मामले पर सुनवाई की जाएगी।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
फिलीपींस में बुधवार सुबह भूकंप आय़ा। इसकी रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता मापी गई।
लक्ज़मबर्ग में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि आज के दौर में देश तभी कोई काम करते हैं जब उससे उन्हें सीधा लाभ हो। वे मुफ्त सलाह देंगे। अगर कुछ होता है, तो वे कहेंगे, कृपया ऐसा न करें। अगर तनाव है तो हमें चिंता होती है।

जम्मू और कश्मीर में काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) द्वारा श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। कश्मीर भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिनमें से श्रीनगर जिले में 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई।

#watch | Jammu and Kashmir: Raids by Counter-Intelligence Kashmir (CIK) are underway at several places in Srinagar. Many locations were raided across Kashmir, more than 10 locations were hit in District Srinagar. Details to follow.(Source: CIK) pic.twitter.com/91n4cCvEWl
मुंबई के बांद्रा इलाके में बीती रात 12 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना हुई, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इस घटना को लेकर फ़िल्म अभिनेत्री डेजी शाह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। डेजी शाह ने आरोप लगाया कि ये आग उनके फ्लैट से सटी इमारत में लगी और उनका फ्लैट भी इसकी चपेट में आ सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि आग चुनाव प्रचार के दौरान पटाखों से लगी। हालांकि स्थानीय प्रसाशन ने इस बात को लेकर अब तक कोई स्पस्टीकरण नही दिया है कि आग लगने का सही कारण क्या था।

गोरखपुर जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कहर मचाया। बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने 5 लोगों को रौंद दिया, जिसमें से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो सवार को पकड़ लिया और जमकर पीटा। शराब के नशे में धुत्त होकर स्कॉर्पियो चलाने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक समेत 2 को हिरासत में लिया।
आधी रात को पुरानी दिल्‍ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित मस्जिद फैज ए इलाही के पास करीब 20 बुलडोजरों की दस्तक हुई। फैज-ए-इलाही के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। एतिहात के तौर पर काफी तादात में पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। ड्रोन के माध्यम से भी हर जगह पर निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, पूरा विवाद मस्जिद से सटे बारात घर और डायग्नोस्टिक सेंटर के अवैध निर्माण को लेकर है। जिसे प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण माना है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश और नियमों के तहत की जा रही है।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि ट्रायल में देरी और लंबे समय तक जेल में रहना, जमानत का आधार नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक दूसरे मामले में कहा कि स्पीडी ट्रायल आरोपी का मौलिक अधिकार है। और ट्रायल में देरी होने की स्थिति में आरोपी जमानत पाने का अधिकारी है, चाहे अपराध कुछ भी क्यों न हो। एमटेक ग्रुप के चेयरमैन अरविंद धाम को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह लिखा है। अरविंद धाम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में 16 महीने से जेल में बंद थे।
गौतम बुद्ध नगर में बढ़ते कोहरे व अधिक सर्दी को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने आदेश जारी किया। आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News