Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज UP के रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी की ‘स्वाभिमान रैली’ – hindi.news24online.com

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा ‘स्वाभिमान रैली’ हुई. वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा और फर्रुखाबाद के 2 दिवसीय दौरे पर गए. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. उधर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

16:03 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP विधायक अनिल शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश की शिकारपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. भाजपा विधायक के बेटे कुश शर्मा ने पैतृक गांव सुरजावली में उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी. जिला प्रशासन और पुलिस के जवानों ने दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.अनिल शर्मा (63) का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था.

15:27 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के यमुनानगर में जिम के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

हरियाणा के यमुनानगर में बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने वित्तदाता (फाइनेंसर) की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार हमलावरों ने मॉडल टाउन इलाके में स्थित जिम से बाहर निकलते समय प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह (62) पर गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि सिंह को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

14:47 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्रा का निधन

दिल्ली के लोकायुक्त जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) का निधन हो गया हैं. 67 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को किया जाएगा. झारखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज मिश्रा को मार्च 2022 में लोकायुक्त नियुक्त किया गया था. उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर भी काम किया था.

14:02 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की बैठक खत्म

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्र ने आज पहली बैठक ली, जो खत्म हो चुकी है. करीब एक घंटे तक बैठक चली और अब दूसरी बैठक 4 बजे होगी, जिसके बाद वे राम मंदिर के दर्शन करेंगे.

13:34 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और बेल्जियम की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत और बेल्जियम की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेल्जियम से दोस्ती का नया दौर शुरू हुआ है. भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. भारतीय विकास दर पर दुनिया को विश्वास है.

13:22 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की 11 जगहों पर रेड

जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 11 जगहों पर तलाशी ली, जिसमें प्रमोटर प्रशांत और विजय बोथरा के ठिकाने भी शामिल हैं.

12:28 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फंड घोटाले में दाखिल CBI की चार्जशीट में 6 IAS शामिल

हरियाणा के 504 करोड़ रुपये के फंड घोटाले में CBI ने 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में 6 IAS अधिकारियों और 4 बैंक अधिकारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं. IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा है.

11:29 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चित्रकूट में दीवार ढहने से परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बारिश के चलते से कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 घायल हुए हैं. पहाड़ी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ. एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों समेत पिता की मौत हो गई और मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

11:00 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंकित मर्डर केस के 2 आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम

हरियाणा गायक अंकित बालियान के 2 फरार हत्यारोपियों आर्यन और सत्यम पर शामली पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. शामली पुलिस ने 3 दिन पहले फरार आरोपियों के 2 साथी शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.

10:15 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में जिम के बाहर प्रमोद नामक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई है. प्रमोद हर रोज की तरह जिम पहुंचा था. लेकिर आज जैसे ही वह जिम पहुंचा, गेट पर ही हमलावरों ने प्रमोद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

09:08 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के मिनियापोलिस में फायरिंग में 2 लोगों की मौत

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. स्थानीय समय के अनुसार बीते दिन मिनियापोलिस शहर के बीचों-बीच एक इमारत में फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 3 पुलिस अधिकारी घायल हो गए. हमलावर के मारे जाने की खबर भी है.

07:58 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनोज जारांगे पाटिल की भूख हड़ताल खत्म

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के आंदोलनरत मनोज जारांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. BJP विधायक प्रसाद लाड ने पानी पिलाकर मनोज की भूख हड़ताल खत्म कराई.

07:37 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी की फोटो हटाने वाला MNS कार्यकर्ता गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में मुंबई की चतुर्शिंगी पुलिस ने मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले को गिरफ्तार किया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और साबले भी इसी मामले में नामजद हैं.

07:09 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और बेल्जियम के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी.

06:42 (IST) 3 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज जयंत चौधरी की ‘स्वाभिमान रैली’

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश की शिकारपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. भाजपा विधायक के बेटे कुश शर्मा ने पैतृक गांव सुरजावली में उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अपने दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी. जिला प्रशासन और पुलिस के जवानों ने दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.अनिल शर्मा (63) का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था.

हरियाणा के यमुनानगर में बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने वित्तदाता (फाइनेंसर) की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार हमलावरों ने मॉडल टाउन इलाके में स्थित जिम से बाहर निकलते समय प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह (62) पर गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि सिंह को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
दिल्ली के लोकायुक्त जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) का निधन हो गया हैं. 67 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है और अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को किया जाएगा. झारखंड हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज मिश्रा को मार्च 2022 में लोकायुक्त नियुक्त किया गया था. उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर भी काम किया था.
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO जितेंद्र मिश्र ने आज पहली बैठक ली, जो खत्म हो चुकी है. करीब एक घंटे तक बैठक चली और अब दूसरी बैठक 4 बजे होगी, जिसके बाद वे राम मंदिर के दर्शन करेंगे.
भारत और बेल्जियम की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बेल्जियम से दोस्ती का नया दौर शुरू हुआ है. भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. भारतीय विकास दर पर दुनिया को विश्वास है.
जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 11 जगहों पर तलाशी ली, जिसमें प्रमोटर प्रशांत और विजय बोथरा के ठिकाने भी शामिल हैं.
हरियाणा के 504 करोड़ रुपये के फंड घोटाले में CBI ने 19 आरोपियों के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में 6 IAS अधिकारियों और 4 बैंक अधिकारियों के नाम भी शामिल किए गए हैं. IDFC First Bank और AU Small Finance Bank के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा है.
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बारिश के चलते से कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 घायल हुए हैं. पहाड़ी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ. एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चों समेत पिता की मौत हो गई और मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
हरियाणा गायक अंकित बालियान के 2 फरार हत्यारोपियों आर्यन और सत्यम पर शामली पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. शामली पुलिस ने 3 दिन पहले फरार आरोपियों के 2 साथी शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.
दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में जिम के बाहर प्रमोद नामक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी गई है. प्रमोद हर रोज की तरह जिम पहुंचा था. लेकिर आज जैसे ही वह जिम पहुंचा, गेट पर ही हमलावरों ने प्रमोद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. स्थानीय समय के अनुसार बीते दिन मिनियापोलिस शहर के बीचों-बीच एक इमारत में फायरिंग हुई, जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 3 पुलिस अधिकारी घायल हो गए. हमलावर के मारे जाने की खबर भी है.
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के आंदोलनरत मनोज जारांगे पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. BJP विधायक प्रसाद लाड ने पानी पिलाकर मनोज की भूख हड़ताल खत्म कराई.
प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में मुंबई की चतुर्शिंगी पुलिस ने मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले को गिरफ्तार किया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और साबले भी इसी मामले में नामजद हैं.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित रामपुर मनिहारान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News