Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में पत्थरों की खदान में भयंकर विस्फोट, 4 लोगों की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi LIVE: आज 4 जनवरी है और आज दिल्ली-NCR में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई हुई है. मौसम विभाग ने रविवार तक शीतलहर चलने का येलो अलर्ट दिया हुआ है. वहीं वेनेजुएला पर अमेरिकी के हमले को लेकर UNSC की मीटिंग बुलाई गई है, जिसके लिए कोलंबिया ने अनुरोध किया था. दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. इधर, आज देश के गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक पत्थर की खदान (क्वॉरी) में हुए भीषण विस्फोट में 4 मजदूरों की मौत हो गई है. घटना शनिवार देर रात नियमित खनन कार्य के दौरान हुई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया है, जिसमें ODRAF और फायर ब्रिगेड की टीमें मलबा हटाने का काम कर रही हैं. विस्फोट का कारण और सुरक्षा नियमों के पालन की जांच जारी है, वहीं खदान के अंदर कई लोगों के फंसे होने का शक है.

एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की हाई-ग्रेड चरस के साथ दिल्ली की साउथ-ईस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ड्रग-फ्री दिल्ली 2027 अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को 10.970 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया.

पुलिस को पीएस अमर कॉलोनी क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया. तलाशी में उसके बैग से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई. आरोपी की पहचान महेश (46 वर्ष), निवासी रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
महाराष्ट्र गुजरात सीमा पर तालासरी तालुका के वेवजी में लोक भारती संस्था के भारती अकादमी अंग्रेजी स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित मैराथन दौड़ में तीसरा स्थान जीतने के कुछ ही देर बाद एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई.

प्रारंभिक संभावना यह है कि दौड़ पूरी करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से लड़की की मौत हो गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 3 जनवरी को मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले उमबरगांव की छात्रा रोशनी गोस्वामी ने हिस्सा लिया.

रोशनी में बड़े जोश से दौड़ कर तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन जीत का जश्न मनाने से पहले सांस लेने में तकलीफ होने पर वह मैदान पर बैठ गई और कुछ ही पलों में बेहोश हो गई, स्कूल ने तुरंत उसे पास के उंबरगांव के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद पुलिस थाने में ADR दर्ज कर ली गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे. जहां वे चेन्नई में पुडुकोट्टई में BJP की राज्यव्यापी यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पोंगल त्योहार और दूसरे कार्यक्रमों शामिल होंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वे BJP पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे.
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान 22 वर्षीय प्रदर्शनकारी सागर एतेमादी को फर्सान शहर में हुई झड़पों के बीच सुरक्षा बलों ने चेहरे पर रबर बुलेट दागी, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई है. अब तक ईरान में करीब 10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, लेकिन खामेनेई प्रदर्शनकारियों को विदेशी एजेंट करार दे रहे हैं।

शनिवार को टेलीविजन पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड संदेश में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे कहीं नहीं जाएंगे और सड़कों पर उतरने वाले ‘उपद्रवियों’ को सही ठिकाने लगा दिया जाएगा. नये आंकड़ों के अनुसार, 2025 के अंत तक ईरान की मुद्रास्फीति दर 40% से ऊपर पहुंच चुकी है, जबकि तेल निर्यात 20% गिर गया है. कई सरकारी वेबसाइटें ठप हो चुकी हैं.
मादुरो को अमेरिकी एजेंसियों ने न्यूयॉर्क लाकर मैनहट्टन की ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में बंद कर दिया है. मादुरो पर जो मामला बनाया गया है, उसके अनुसार अमेरिकी FBI और ड्रग एनफोर्समेंट ब्यूरों ने ड्रग तस्करी, मानवाधिकार उल्लंघन और चुनावी धांधली के आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया है. अब मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में मादुरो की पेशी और सुनवाई होगी. ब्रुकलिन का MDC जहां इस वक्त मादुरो कैद हैं, अपनी क्रूर और अमानवीय परिस्थितियों के लिए पूरे अमेरिका में बदनाम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. 4 से 11 जनवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से विभिन्न राज्यों और संस्थानों की 58 टीमों के 1000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे.
रूस, क्यूबा, कोलंबिया, ब्राजील, मेक्सिको, ईरान, चीन, फ्रांस, यूके ने वेनेजुएला पर अमेरिकी के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. इसलिए कोलंबिया के अनुरोध पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होने वाली है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस कदम को एक खतरनाक मिसाल के रूप में देखते हैं. राजनयिकों के अनुसार, रूस और चीन समर्थित कोलंबिया ने 15 सदस्यीय परिषद की बैठक का अनुरोध किया था. अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 2 बैठकें अक्टूबर और दिसंबर में हो चुकी हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News