Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता लेने से इनकार की खबरों का किया खंडन – News24 Hindi

Written By Shariqul Hoda
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिब्बत सीमा के पास नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में आए खतरनाक फ्लैश फ्लड में मौत का आंकड़ा 400 के करीब पहुंच गया है, जबकि 1500 से ज्यादा लोग अब भी लापता है, प्रशासन इनकी तलाश कर रहा है, साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है.
नेपाल में कई इंडियन टूरिस्ट भी लापता हैं, भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक बीते गुरुवार को तमिलनाडु के 21 निवासियों को रेस्क्यू कर लिया है, ये सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे और नेपाल में बाढ़ के कारण फंस गए थे. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार को रास्ते के चीन के हिस्से में फंसे कई भारतीय तीर्थयात्रियों के बारे में भी जानकारी मिली है. उनके मुताबिक वहां मौजूद तकरीबन 200 भारतीय नागरिकों ने सुरक्षित निकलने के लिए भारत से मदद मांगी है. भारत इस त्रासदी में नेपाल की हर संभव मदद कर रहा है.
आज भारत में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं. भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें तोहफे देते हैं. रक्षाबंधन परिवार के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों में प्यार औकर अपनापन बढ़ाने का खास मौका है. इस दिन घरों में खास पकवान भी बनाए जाते हैं. प्रशासन ने भी इस मौके पर अपनी कमर कस ली है, खासकर नकली मिठाइयां बनाने वालों पर कार्रवाई और जांच जारी है, ताकि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ न हो सके.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेपाल में मची भयानक तबाही को लेकर हर तरह की मदद देने की बात कही है. ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार नेपाल के नेताओं के साथ सीधे संपर्क में है. ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि अमेरिका इस मुश्किल वक्त में नेपाल की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News