—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पंजाब और चंडीगढ़ में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनर हड़ताल पर रहेंगे, जिससे सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों की OPD और स्कूलों में कामकाज ठप रहेगा. वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे. इधर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे.
उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे वाहन निर्माणी जबलपुर (VFJ) में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे. आज राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. आज से ही हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र आशुरू हो रहा है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
नेपाल त्रासदी में फंसे लोगों के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आपदा में फंसे भारतीय इन 2 नंबरों 79851316807, 79709107500 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं. नेपाल में बीते दिन तिब्बत में ग्लेशियर फटने और नेपाल में भूकंप आने से आई बाढ़ ने तबाही मचाई. बाढ़ के सैलाब में जहां नेपाल के अपने लोग बह गए, वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 400 भारतीय तीर्थयात्री भी बह गए हैं.
साझा मुलाजिम मंच पंजाब एंड यूटी के आह्वान पर आज पंजाब और चंडीगढ़ में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. इसलिए आज सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, स्कूलों और कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा. मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस सर्विस और अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस चालू रहेगी यह पंजाब बंद नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल है. बाजार, निजी संस्थान खुले रहेंगे. सरकारी और निजी बसें नियमित रूप से चलेंगी.
लंबित महंगाई भत्ता जारी करना, नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, कच्चे, कान्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) स्कीम बहाल करना और वेतन विसंगतियां दूर करना, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुराने और संशोधित वेतनमान का पूरा लाभ देना, मानदेय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने तथा पेंशनभोगियों के लंबित वित्तीय लाभ जारी करना कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के मालिकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in