Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल की खाड़ी में मिसाइल टेस्ट के लिए NOTAM जारी, 2 दिन बंद रहेगा हवाई क्षेत्र – News24 Hindi

Edited By Khushbu Goyal
Credit- News 24 GFX
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे. वहीं आज ममता बनर्जी की TMC के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इधर लखनऊ में 2 नए हाईटेक शहर LDA की वरुण विहार और नैमिष नगर बसाए जाएंगे, जिनके लिए आवासीय योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. 3000 प्लॉट्स की बुकिंग भी शुरू होगी. उधर आज भारतीय चुनाव आयोग को लेकर छिड़े विवाद को लेकर दिल्ली में CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस कॉन्फ्रेंस होगी.

केंद्रीय मंत्रियों से PM मोदी की बैठक आज दूसरा दिन

वहीं आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रायबरेली के दौरे पर रहेंगे. इधर प्रधानमंत्री मोदी की अपने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक आज भी जारी रहेगी. उधर आज जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप तय हो सकते हैं. वहीं आज से हर रोज सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश के OBC आरक्षण विवाद पर सुनवाई शुरू करेगी. चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग अमेरिका पहुंच गए हैं, जहां राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ उनका स्वागत किया और आज दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News