—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है और दिल्ली-NCR में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पश्चिम बंगाल में IPAC के दफ्तर में ED की छापेमारी पर बवाल मचा हुआ है, जिसके खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने लोगों के साथ प्रोटेस्ट मार्च निकालेंगीं.
वहीं ममता बनर्जी के खिलाफ ED की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट में आज सुबह 10 बजे सुनवाई होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का उद्घाटन करेंगे. दूसरी ओर, आज जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर दिल्ली की कोर्ट फैसला सुना सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘…हमने सोचा कि उनके माता-पिता सबसे अधिक प्रभावित हैं और हमें उनकी बात अवश्य सुननी चाहिए. मैंने उनसे बात की और उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच होनी चाहिए. उनकी बात को सम्मान देते हुए, हम इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहे हैं…’
#watch | 2022 Ankita Bhandari murder case | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "…We thought that her parents are the most affected and we should certainly hear them. I spoke with them, and they said that there should be a CBI investigation. Honouring this, we are… pic.twitter.com/pJ8xhX7Bme
— ANI (@ANI) January 9, 2026
#watch | 2022 Ankita Bhandari murder case | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "…We thought that her parents are the most affected and we should certainly hear them. I spoke with them, and they said that there should be a CBI investigation. Honouring this, we are… pic.twitter.com/pJ8xhX7Bme
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, उनके घरों और कारोबारों पर चरमपंथियों द्वारा बार-बार हमलों का दर्दनाक सिलसिला जारी है. ऐसी सांप्रदायिक घटनाओं से निपटने के लिए तत्काल और कठोर कार्रवाई जरूरी है. इन घटनाओं को निजी दुश्मनी, राजनीतिक मतभेद या अन्य बहानों से जोड़ने की परेशान करने वाली प्रवृत्ति देखी जा रही है, जो अपराधियों को और प्रोत्साहित करती है.
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया, इसलिए भारत और अमेरिका का व्यापार समझौता नहीं हो पाया. यह दावा अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने किया है. उन्होंने कहा कि समझौते तो तय हो गया था, लेकिन इसे फाइनल करने के लिए प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे बात करनी चाहिए थी, जो उन्होंने नहीं की.
लुटनिक की यह टिप्पणी ऑल-इन पॉडकास्ट में गुरुवार को आई, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के पास 3 सप्ताह का समय था, जो बीत गया. ब्रिटेन, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम ने बेहतर शर्तें हासिल कीं, जबकि भारत को टैरिफ का सामना करना पड़ा. बाद में भारतीय शर्तें मानने लौटे, लेकिन तब तक अवसर निकल चुका था.
लुटनिक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर जारी तनाव और प्रतिबधों के बीच अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता फिर जारी है.
गुजरात में आज शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच 7 बार भूकंप के झटके लगे. हालांकि भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई, लेकिन जोरदार झटके लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. रिकॉर्ड के अनुसार, सुबह 6:19 से 8:34 बजे के बीच भूकंप के झटके महसूस हुए. सुबह 6.19 बजे 3.8 की तीव्रता, सुबह 6.56 बजे 2.9 की तीव्रता, सुबह 6.58 बजे 3.2 की तीव्रता, सुबह 7.10 बजे 2.9 की तीव्रता, सुबह 7.13 बजे 2.9 की तीव्रता, सुबह 7.33 बजे 2.7 की तीव्रता के झटके दर्ज किए गए, जबकि 8:34 बजे एक और झटका महसूस किया गया.
दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास धारा 163 लागू कर दी गई है. आज जुमे की नमाज के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने करीब 1000 पुलिसकर्मी मस्जिद के बाहर और इसके आस-पास के इलाकों में तैनात किए हैं. पैरामिलिटरी फोर्स की 10 कंपनियां भी तैनात की गई हैं. दंगा निरोधक दस्ते की भी तैनाती की गई है. ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है.
पश्चिम बंगाल में आज TMC का हल्लाबोल है. ED की रेड के खिलाफ यादवपुर से हाजरा तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पदयात्रा करने निकलेंगी. 3 बजे पदयात्रा शुरू होगी, जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. जगह-जगह पर ममता बनर्जी के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. सुरक्षा के लिए सभी रास्तों को बंद किया गया. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.
भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मुंबई के 26 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है. महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले यह बड़ा एक्शन लिया गया है.
दिल्ली विधानसभा सत्र में आज खूब हंगामा हो रहा है. AAP विधायक आतिशी पर गुरुओं का अपमान करने का आरोप है, इसलिए BJP आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन किया है. AAP के 3 विधायकों को भी विधानसभा से निकाल दिया गया है.
कर्नाटक के तुमकुर में कोरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे एक वाहन की खड़ी लॉरी से टक्कर हो जाने से 4 अय्यप्पा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. कोरा पुलिस के एसपी अशोक वेंकट ने घटनास्थल का दौरा किया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में घोड़बंदर रोड पर एक भीषण दुर्घटना हुई है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई लोग जख्मी हो गए हैं. ठाणे आरडीएमसी की टीम और दमकलकर्मी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं. हादसा घोड़बंदर रोड पर गैमुख चौपाटी के पास हुआ है, जहां एक ट्रक पलट गया था, जिसके कारण कई वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए.
मेला शुरू होने से पहले गंगासागर में भयानक आग लगने से कई टेम्परेरी शेल्टर जलकर खाक हो गए और मेले की शुरुआत में ही अफरा-तफरी मच गई. शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आश्रम के पास रोड नंबर 2 पर बने टेम्परेरी होगला शेल्टर में अचानक आग की लपटें देखी गईं. कुछ ही पलों में आग आस-पास के इलाकों में फैल गई.
आग एक शेल्टर से शुरू हुई. क्योंकि यह सूखे होगला पत्तों से बना था, इसलिए आग ने पल भर में भयानक रूप ले लिया और एक के बाद एक शेल्टर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने पहले बाल्टियों में पानी डालकर आग बुझाने की पूरी कोशिश की और तुरंत फायर डिपार्टमेंट और पुलिस प्रशासन को सूचना दी.
खबर मिलते ही कई फायर इंजन तुरंत मौके पर पहुंच गए. हादसे की गंभीरता को देखते हुए सागर BDO कनैया कुमार राव और ज़िला प्रशासन के दूसरे बड़े अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं. हादसा शॉर्ट सर्किट या खाना बनाने वाले चूल्हे की वजह से हुआ होगा. प्रशासन ने नुकसान का अंदाजा लगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान एक्शन मोड में आया गया है. ईरान ने एयरस्पेस बंद कर दिया है और मिलिट्री को भी अलर्ट कर दिया है. क्योंकि अमेरिका के हमला का अंदेशा है. चर्चा है कि अमेरिका के एयरक्राफ्ट मध्य पूर्व में तैनात हैं. 2 दिन पहले अमेरिकी वायु सेना के दर्जनों हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर और सी-5 और सी-17 प्रकार के भारी सैन्य परिवहन विमान संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में एक अमेरिकी हवाई अड्डे से मध्य पूर्व की ओर रवाना हुए थे.
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में हरियाणा के 5-5 लड़कों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने टैक्सी ड्राइवर की लाठी व रॉड से पिटाई कर दी, जिससे टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ड्राइवर ईशान को ईएसआई अस्पताल परवाणू से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक टैक्सी ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. एक आरोपी ड्राइवर की टांगें पकड़ता है और दूसरे युवक डंडों के साथ टांग और पूरे शरीर पर वार करते दिखाई दे रहे हैं. इससे ड्राइवर की टांग में कई फ्रैक्चर हो गए. इस दौरान ईशान मदद से लिए चिल्लाता है. मगर कोई भी आगे नहीं आता. SP सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की.
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126, 115, 191, 91, 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in