Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद ने दिल्ली का नाम बदलने की उठाई मांग, इंद्रप्रस्थ का दिया सुझाव – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News: आज 1 नवंबर है। आज देश की राजधानी दिल्ली का स्थापना दिवस है। इसके लिए सरकार ने दिल्ली का नया लोगो लॉन्च कर दिया है। लाल किले पर जश्न मनाया जाएगा। लाल किला में लेजर एंड लाइट शो, फूड फेस्टिवल जैसे आयोजन होंगे। महाराष्ट्र में फर्जी वोटिंग विवाद पर विपक्ष आज विरोध प्रदर्शन करेगा। इसको लेकर पवार और ठाकरे ब्रदर्स बैठक भी कर चुके हैं।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आई एक भारतीय महिला यात्री से 970 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए पढ़िए रहिए लाइव ब्लॉग….

राजस्थान में जोधपुर जिले के फलोदी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। एनएच-11 पर सड़क किनारे खड़ी मजदूरों से भरी एक लोडिंग टैक्सी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं, बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की है। कहा कि दिल्ली को उसका प्राचीन और गौरवशाली नाम मिले। साथ ही पुरानी दिल्ली स्टेशन को इंद्रप्रस्थ जंक्शन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को इंद्रप्रस्थ एयरपोर्ट बनाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने पद्म भूषण सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भी फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली।
बुलंदशहर में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सलमान उर्फ कप्तान से पुलिस की मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से सलमान उर्फ कप्तान घायल हो गया। कल आरोपी ने कहासुनी के बाद अनिल पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।

मुंबई में आज कथित वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ निकाले जा रहे विपक्ष के मोर्चे को मुंबई पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। मार्च के लिए पवार और ठाकरे ब्रदर्स ने काफी तैयारियां की थीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मलेशिया में उनकी मुलाकात दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री से मुलाकात हुई। कहा कि किकुआलालंपुर में एडीएमएम-प्लस के दौरान दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आह्न ग्यू से मिलकर खुशी हुई।
बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। गोरखपुर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। रवि किशन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है। बिहार में निजी सचिव को धमकी भरा फोन आया था।
आज दिल्ली दिवस है। इसके लिए लाल किला में फूड फेस्टिवल और लेजर शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एंट्री फ्री रहेगी। फूड फेस्टिवल में करीब 9 राज्यों के स्टॉल लगेंगे। यहां लोग अलग अलग राज्यों के खानपान का जायका ले सकेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News