Written By Varsha Sikri
Credit- News24 GFX
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बसपा नेता आकाश आनंद की रैली होगी. वहीं आज अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा है और वे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व करेंगे. मार्च शाम 4:30 बजे लाल किला पर बने श्री जैन लाल मंदिर से शुरू होकर चांदनी चौक के टाउन हॉल चौक तक जाएगा. इधर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस पहुंच गए हैं. वे आज और 29 अक्टूबर को फिलीपींस के सेबू में होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही वाराणसी से प्रयागराज रामबाग और राजा तालाब के लिए दो मेमू ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी.
पूरी तरह वातानुकूलित 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन में कुल 823 सीटें होंगी, जिनमें प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के चार और तृतीय श्रेणी एसी के 11 कोच शामिल हैं. उद्घाटन के दिन यह ट्रेन शाम 4:30 बजे वाराणसी से चलकर देर रात 1:30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. नियमित समय-सारणी के तहत गाड़ी संख्या 27421 रात 8:50 बजे वाराणसी से चलकर सुबह 5:55 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 27422 रात 9:40 बजे नयी दिल्ली से रवाना होकर सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी. सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन के मुख्य ठहराव प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और चिपियाना बुजुर्ग होंगे.
तेलंगाना के 'तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स' ने CURE क्षेत्र में मिठाई बनाने और बेचने वाली इकाइयों पर एक विशेष सघन अभियान चलाया. इस संयुक्त अभियान में फूड सेफ्टी अधिकारियों और हैदराबाद सिटी पुलिस की 13 प्रवर्तन टीमों को तैनात किया गया था. टीमों ने कुल 16 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान इन इकाइयों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों से जुड़े नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन पाया गया. प्रशासन नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहा है.
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने जानकारी दी कि राज्य के 22 जिले कभी नक्सलवाद से गंभीर रूप से प्रभावित थे. इस नक्सल मुक्ति अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में इन सभी योगदानकर्ताओं को सम्मानित करते हुए गुजरात दौरे पर भेजा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने पटना से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे में सहयोग देने वाले हर व्यक्ति के योगदान का सम्मान करने के लिए यह पहल की गई है.
RSS चीफ मोहन भागवत पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर यूपी बीजेपी प्रमुख पंकज चौधरी ने कहा, ''राहुल गांधी जिस तरह से देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बारे में बात करते हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि उन्हें इस पर विचार करना चाहिए और किसी से अच्छी सलाह लेनी चाहिए. पीएम मोदी और मोहन भागवत जैसी हस्तियों के बारे में जिस तरह की बातें वे कहते हैं, उससे वे अपना ही नुकसान कर रहे हैं."
MEA ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट में अब तक 22 भारतीयों की मौत हो गई है, जिनमें 14 नाविक भी शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर SP के मान सिंह यादव की जीत हुई.
आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जामिया नहीं जाएंगे
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया
watch पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कारगिल चौक पर शामिल हुए। उन्होंने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व किया। https://t.co/oUFEYgMoUP
केरलम में कोच्चि के मर्सिडीज हिट-एंड-रन मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद अब कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश को उनके पद से हटा दिया गया है.
पैरोल खत्म होने पर भी आसाराम बापू जेल नहीं लौटे, जिसके बाद जोधपुर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "13वीं ADMM-प्लस के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने भारत-अमेरिका के 10-वर्षीय रक्षा ढांचे की प्रगति की समीक्षा की, जो सैन्य तकनीक, सूचना साझा करने और संयुक्त उत्पादन के क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल को बढ़ावा दे रहा है। हमारी मजबूत साझेदारी एक स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक आधार बनी हुई है।" (सोर्स: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह/X)
महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक गांव में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से चार झोपड़ी जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन झोपड़ियों के अंदर रखा घरेलू सामान और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाशी-बेलापुर मार्ग पर पाम बीच रोड के किनारे करावे गांव स्थित झोपड़ियों में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर आग लग गई.
दिल्ली के सिंघोला इलाके में एक कंपनी परिसर में वाहन पर कागज का भारी रोल लादते समय उसके नीचे दबने से 27 वर्षीय एक श्रमिक की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंघोला निवासी नीरज कंपनी परिसर में दो अन्य लोगों के साथ वाहन पर कागज के रोल लाद रहा था, तभी एक रोल उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
बलिया जिले में एक मुस्लिम विवाहिता को कथित रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खाड़ी देश में रह रहे उसके पति द्वारा मोबाइल फोन पर तीन तलाक देने के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
UAE ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित. इन्होंने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया था.
दक्षिण-पश्चिमी सूडान के ‘साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार पर सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए. देश में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हमला सोमवार शाम को हुआ जिसमें 113 लोग घायल भी हुए.
इजराइल के तीन प्रमुख प्रसारणकर्ताओं के ‘एग्जिट पोल’ के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को सत्तारूढ़ गठबंधन से अधिक सीट मिलने का अनुमान है यानी संसदीय चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं.
watch | Cyclone Arnab | Visakhapatnam, Andhra Pradesh |
Tree uprooted near the AU College of Engineering for Women due to strong winds prevailing under the influence of the cyclone.
Centre of the severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during next few hours.
— ANI (@ANI) October 28, 2026
India invites all 10 SCO member nations, including Pakistan, for the inaugural Civilisational Dialogue Forum in New Delhi from November 20-22. https://t.co/YLSOMGfE75
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301