Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विपक्ष का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन – hindi.news24online.com

Author: Khushbu Goyal
2026-09-25 06:42:51
यौन उत्पीड़न केस के आरोपी वीरमणि की न्यायिक हिरासत 9 अक्टूबर तक बढ़ी
चुनाव आयोग में निर्णय लेने की प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है. आयोग के प्रमुख निर्णयों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनावी प्रक्रिया से संबंधित कई निर्णय अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए थे. वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा दायर जनहित याचिका में यह घोषणा करने की भी मांग की गई है कि अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना ज्ञानेश कुमार द्वारा कथित रूप से लिए गए निर्णय, दिशानिर्देश और सॉफ्टवेयर संशोधन असंवैधानिक और शून्य हैं.
राजस्थान नगर निकाय के तहत कोटा जयपुर और जोधपुर नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए आज वोटिंग हुई. कोटा नगर निगम का परिणाम आ चुका है और BJP की अनुसुईया गोस्वामी 65 वोट लेकर मेयर बनीं, जबकि कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले.
स्पाइसजेट एयरलाइंस ने दुर्गा पूजा के लिए 22 स्पेशल फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया है, जो बड़े शहरों को कोलकाता और बागडोगरा से जोड़ेंगी.
चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप मृतक के बेटे अरमान पर लगे हैं, जिसे गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वारदात पारिवारिक विवाद के चलते अंजाम दी गई.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को कुचल दिया है. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिंदू कॉलेज की PG की 2 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुई और उन्हें जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश की गई. डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) आकांक्षा यादव के आदेश पर मुखर्जी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. आरोपियों की पहचान टाटा सफारी एसयूवी कार सवार 4 युवकों के रूप में हुई, जिनमें से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र मनन है. पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी टाटा सफारी बरामद करके जब्त कर ली है.
IIT बॉम्बे साहिल वाकोडे सुसाइड केस में अनुसूचित जाति आयोग की जांच भी शुरू हो गई है. आयोग के अध्यक्ष ने संस्थान और साहिल के घर जाकर पूछताछ की. मामले में आरोपी प्रोफेसर पर साहिल को अभद्र जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप भी लगा है.
बिहार में जमुई छेड़छाड़ मामले की पीड़िता की मां ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को 24 से 48 घंटे के अंदर पकड़ लिया है. पहले 3 आरोपियों को पकड़ा और फिर एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा. मैं और मेरी बेटी सरकार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं. मुख्यमंत्री ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है और बेटी की पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन भी दिया है. मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और की बेटी के साथ नहीं होना चाहिए.
राम मंदिर अयोध्या में दान चोरी मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव की जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी. बीते दिन सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था. क्योंकि दोनों के वकील कुलशेखर सिंह ने 70000 पेजों की चार्जशीट को स्टडी करने का समय मांगा था.
आज देश के एक करोड़ से ज्यादा लोग 25000 जगहों पर पूरा वंदे मातरम् गाएंगे. इन लोगों में स्टूडेंट्स, टीचर्स, पैरेंट्स और नागरिक शामिल होंगे. राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है. RSS से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा.
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है और आज कांग्रेस के नेतृत्व में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. CEC पर चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने मनमानी करने के आरोप लगाए हैं. 10 महीने में फॉर्म-6 में बदलावों समेत 14 मामलों में लिखित असहमति और आपत्ति दर्ज कराए जाने पर कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप लगाए हैं.
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. इसलिए आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया. वहीं राम मंदिर दान चोरी मामले में आज 2 आरोपियों सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव की याचिका पर सुनवाई हुई. इधर आज देशभर में करीब 25000 जगहों पर पूरा वंदे मातरम् गाने का कार्यक्रम है. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News