Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज – News24 Hindi

Edited By Khushbu Goyal
Credit- News 24 GFX
आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को रातभर हिरासत में रखने के बाद सुबह रिहा कर दिया गया है. वहीं आज परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस के विरोध में ‘पंजाब बंद’ बुलाया गया है, जिसका समर्थन भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों ने किया है. इधर आज SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर की गई राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.
वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे. केंद्र शासित लद्दाख के लिए 3350 करोड़ रुपये के 5 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे. उधर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, 'हमारी मुलाकात एडिशनल डीसीपी से हुई, उन्होंने कहा कि वो देखेंगे. मेरे जूते तक उतार दिए गए, मेरे कपड़े फाड़ दिए गए. ये सब NSUI अध्यक्ष के साथ हो रहा है, तो सोचिए कि वो एक आम नागरिक के साथ क्या करेंगे.'


VIDEO | While holding a sit-in dharna outside Parliament Street police station, NSUI president Vinod Jakhar said, "We met the Additional DCP, he said they will see. Even my shoes have been removed, my clothes have been torn… This is happening with the NSUI president, just think what they will do to a common citizen." (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd) delhi
दिल्ली पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है, जो संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनका आरोप है कि NSUI कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के मामले में पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही है.


watch | Delhi: Police detain the NSUI workers who were staging a protest outside the Parliament Street Police Station over police not filing an FIR over the alleged assault on the NSUI activists. https://t.co/YNWYHuaF5B
NSUI कार्यकर्ता ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि पुलिस ने NSUI कार्यकर्ता पर हुए कथित हमले के मामले में FIR दर्ज नहीं की थी.

watch | Delhi: NSUI National President Vinod Jakhar says, "Two of the NSUI workers—Athira and Ritu — were beaten by the police the day before yesterday… We arrived at the police station yesterday to file an FIR and managed to meet with the Additional DCP. The DCP has been unwilling to meet with us; he took leave yesterday, and today, he is not answering his phone, offering only evasive responses… Furthermore, we spoke with another Additional DCP, who offered various conflicting explanations; it became clear to us from his remarks that he is attempting to shield the police personnel responsible for this incident… We came here today to file an FIR, but the police’s attitude is unacceptable… We have decided to stage a sit-in right here…"
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक कार्यक्रम के दौरान बिहार में डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री ने कहा सरकारी अस्पताल में काम करने वाले अपने डॉक्टरों को हम सबसे अच्छी तनख्वाह देते हैं लेकिन जब हमें जनता के लिए डॉक्टरों की जरूरत होती है उस वक्त उनकी अवेलेबिलिटी नहीं रहती है. इससे अच्छा तो प्राइवेट अस्पताल हैं महज 200 करोड़ रुपए खर्च करते हैं और उनकी सुविधा देखिए. वही सरकारी अस्पतालों को बनाने में लगभग 700 करोड रुपए का खर्च आता है जो कि हमारे लिए एक लायबिलिटी बन जाती है जब जरूरत पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते. सीएम का ये बयान तब आया है जब वैशाली के राघोपुर में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की जानें चली गई हैं और हर तरफ से डॉक्टरों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज वाणिज्य भवन में 'नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' का उद्घाटन किया.


watch | Delhi: Union Commerce and Industry Minister Piyush Goyal inaugurated the National Strategic Trade Command Centre at Vanijya Bhawan earlier today https://t.co/MJ5yAGvOm4
भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर डॉ. एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.


Delhi | The President of India, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of Dr. L. Murugan from the Union Council of Ministers, with immediate effect: Rashtrapati Bhavan
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने आधिकारिक तौर पर जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है.


The Appointments Committee of the Cabinet (ACC) has officially approved the appointment of Jitendra Kumar as the new Director General (DG) of the Railway Protection Force (RPF). https://t.co/QHZTvZuVJP
दिल्ली पुलिस ने आज एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को क्लीन चिट दी गई है. ये रिपोर्ट उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत के संबंध में दाखिल की गई है. ये शिकायत सितंबर 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सरकारी अधिकारियों को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर थी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता है. कार्यक्रम के दौरान, गुप्ता ने सरकारी अधिकारियों के कामकाज के बारे में बात करते हुए उनकी तुलना भगवान हनुमान से की थी.


Delhi Police today filed a status report giving a clean chit to Delhi CM Rekha Gupta. This report has been filed in a complaint against her over alleged remarks about the government officials during a public programme in September 2025. Delhi Police said that No Cognizable offence is made out against her. During the programme, Gupta compared Delhi government officials with Lord Hanuman while speaking about their functioning.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी चुनाव आयोग की आड़ ले रही है, क्योंकि वो कमजोर हो रही है. चुनाव आयोग और बीजेपी भारत के लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के साथ धोखा कर रहे हैं.'


watch | Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, "… BJP is hiding behind the Election Commission as it weakens. The Election Commission and the BJP are betraying India’s democracy, Constitution and citizens…" https://t.co/0MatOoSOmC
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में 'कॉकरोच जनता पार्टी' केविरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे. ये आश्वासन पालिका बाजार के एक वेंडर की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें उन्होंने कारोबार में रुकावट और आजीविका के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी. हाई कोर्ट ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर ले लिया है और मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर के लिए तय की है.


Delhi Police tells the Delhi High Court that all possible legal measures will be taken ahead of the Cockroach Janta Party’s proposed protest at Connaught Place on Friday, October 16. The assurance came during a plea by a Palika Bazar vendor citing concerns over business disruption and loss of livelihood. The HC records the assurance and posts the matter for November 3.
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस मिला है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में हिस्सा लेकर 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट' के प्रावधानों का उल्लंघन किया है.


STORY | Actor Imran Khan to move HC against notice asking him to leave country for taking part in protest Actor Imran Khan will move the Bombay High Court challenging the notice issued to him to leave the country by October 28 for allegedly violating provisions of the Immigration and Foreigners Act by participating in a protest in solidarity with the agitation in Delhi against the Chief Election Commissioner (CEC). READ: https://t.co/ZvPScGQHjs
 
AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, 'जंतर-मंतर एक ऐसी जगह थी जहां कई सालों से विरोध-प्रदर्शन होते आ रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने उसे विरोध-प्रदर्शन की जगह घोषित किया था, और अब ऐसी 3 जगहों के नाम बताए गए हैं, जो एक-दूसरे से काफी दूर हैं. सरकार इतनी घबराई हुई क्यों है, इतना डर ​​क्यों है?'


watch | Mumbai, Maharashtra: AIMIM leader Waris Pathan says, "Jantar Mantar was a site where protests had been taking place for so many years. The Supreme Court had declared that protest site, and now three such places have been named, which are quite far apart… Why is the government so jittery, why so much fear?…"
भारत ने शिकागो के इलिनोइस के ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कथित साजिश पर चिंता व्यक्त की और अमेरिकी अधिकारियों से मामले की जांच करने और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि साजिश की कथित हिंदू विरोधी और नस्लवादी प्रकृति, जिसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा के संदर्भ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है, जिसमें संदिग्ध की गिरफ्तारी और हिरासत तथा उसके खिलाफ लगाए गए आरोप शामिल हैं.
दिल्ली से सटे नोएडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है. सेक्टर 62 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई, जिससे 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में हार के डर से चुनाव आयोग के पीछे छिप रही है और ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है.
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कह कि सेवा संकल्प अभियान से नक्सल प्रभावित दिव्यांगों को नया जीवन मिल रहा है.
विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) के नेता एसएस बालाजी ने एक दावा किया है कि एक्टर विजय की पार्टी (TVK) तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है. पार्टी ने ही इसकी इच्छा जताई है और जब इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय बैठक होगी तो उसमें गठबंधन में TVK की ऑफिशियल एंट्री का ऐलान और मंजूरी दी जाएगी.
तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है, जिसके अनुसार इस्लाम अपनाने वाला कोई व्यक्ति ‘पिछड़ा वर्ग’ (BC) आरक्षण का हकदार नहीं है. 
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है. हिमाचल के भरतपुर, बारालाचा और सूरज ताल इलाके में बर्फबारी हो गई है. सरचू चेकपोस्ट पर वाहनों को रोक दिया गया है. जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में सेक्टर-63 में आज सुबह बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली शिवम (उर्फ शुभम राजपूत) के पैर में लगी और घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
सुप्रीम कोर्ट में आज उस याचिका पर सुनवाई होगी,  जिसमें कोर्ट कैंपस में राजनीतिक धरना प्रदर्शनों पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की गई है. न्यायिक कामकाज में बाधा डालने वाले नेताओं के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई करने की मांग भी की गई है.
पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस के विरोध में परिवार और ‘मानसा एक्शन कमेटी’ ने आज ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है, जो सुबह 6 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा. लुधियाना और जालंधर के प्राइवेट स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी कर दी गई है.भाजपा के अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, सांसद अमृतपाल की पार्टी ‘वारिस पंजाब दे’ ने भी बंद को समर्थन दिया है.
सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं की 13 याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इन याचिकाओं में चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती दी गई है, SIR पर रोक लगाने की भी मांग की गई है. CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनवाई करेगी. 
अंकिता भंडारी के माता-पिता को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन आज सुबह दोनों को रिहा कर दिया गया. उनके साथ पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेताओं को भी डिटेन किया गया था, जो रातभर हिरासत में रहे. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News