Feedback
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया. पीएम मोदी के चर्चा का जवाब देने के बाद राज्यसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया. दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने AAP के 7 विधायकों के फोन कर उन्हें 15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगाया है. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
‘निम्न ग्रोथ को हिंदू ग्रोथ कहा गया, कांग्रेस की वजह से एक समुदाय बदनाम हुआ’, पीएम मोदी का वार
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया. पीएम मोदी के चर्चा का जवाब देने के बाद राज्यसभा ने धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया. धन्यवाद प्रस्ताव पारित होने के बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही 7 फरवरी को 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी.
हाथ-पैर बांधकर वापस भेजे गए भारतीय नागरिक, अमेरिकी दूतावास बोला- इन एलियंस को…
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता को संभालते ही अमेरिका में अवैध प्रवासी घोषित किए गए 104 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेज दिया गया है. अमेरिकी सेना के खास विमान में इन सभी भारतीयों को अपराधियों की तरह हाथ-पैर बांधकर भारत लाया गया. विमान की लैंडिंग पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर की गई. अमेरिका से भारतीय नागरिकों को इस तरह से वापस भेजना भारत में बहस का मुद्दा बना हुआ है.
‘AAP को तोड़ने की कोशिश कर रही BJP, हमारे विधायकों को आया 15-15 करोड़ का ऑफर’, सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मतदान के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने AAP के 7 विधायकों के फोन कर उन्हें 15 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगाया है. आप नेता ने दावा किया कि बीजेपी ने दिल्ली में अपना ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हम नाम और सबूत भी साझा करेंगे.
MP: शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, जलकर खाक हुआ विमान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एयर फोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. हादसे से पहले दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पायलट फोन कर अपने साथियों को हादसे की जानकारी दे रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है. हालांकि अब तक प्लेन क्रैश की वजह पता नहीं चल पाई है. हादसे में वायुसेना का मिराज-2000 ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है.
जयपुर से महाकुंभ जा रहे 8 लोगों की मौत, रोडवेज बस से टकरा गई थी कार
राजस्थान की राजधानी जयपुर से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा रहे 8 लोगों की मौत एक कार हादसे में हो गई. दरअसल टायर फटने के बाद रोडवेज बस की कार से टक्कर हो गई. यह दुर्घटना दूदू इलाके में हुई है. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवा कर ट्रैफिक को फिर से चालू कराया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू