Feedback
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. वहीं, मरियम नवाज ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की 5 नदियों में सोना बह रहा है. इन खबरों के अलावा, फारूक अब्दुल्ला ने आतंकियों को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद से कश्मीर को हासिल करने की उनकी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें
पंजाब चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, 8 विधायकों का टिकट कटा
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने नए चेहरों के साथ पुराने कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया है. वहीं, 8 मौजूदा विधायकों की जगह दूसरे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में दो मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारा गया है.
PAK: ‘हमारी पांच नदियों में बह रहा है सोना’, मरियम नवाज ने दावा कर चौंकाया
पाकिस्तान ने दावा किया है कि पंजाब की 5 नदियों में सोना बह रहा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की CM मरियम नवाज ने गुरुवार को इस्लामाबाद में आयोजित एक इन्वेस्टमेंट फोरम में यह दावा किया. उन्होंने कहा कि पंजाब 5 नदियों की धरती है और इन नदियों में सोना मौजूद है. उनके मुताबिक, इसके पर्याप्त मात्रा में होने के महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं.
संन्यास के बाद भी मैदान पर लौटने की जिद, अब UAE की जर्सी में दिखेगा केएस भरत का जलवा!
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए नया रास्ता चुना है. भरत अब UAE की ओर से खेलने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने 4 जून 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. भरत अब फरवरी 2027 में कूलिंग-ऑफ पीरियड पूरा होने के बाद UAE के लिए खेलने के पात्र हो सकते हैं.
पंजाब में पराली जलाने के 5,517 मामले, पांचवें नंबर पर पटियाला, 85.90 लाख का जुर्माना
पंजाब में धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 11 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने के कुल 5,517 मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें पटियाला जिले में 374 घटनाएं सामने आई हैं. आंकड़ों के लिहाज से पटियाला पूरे पंजाब में पांचवें स्थान पर है.
मुंबई में किरायेदारों से फ्लैट खाली कराने का पहला आदेश, नए कानून से मकान मालिकों को बड़ी राहत
मुंबई में सक्षम प्राधिकारी ने लिव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी फ्लैट नहीं छोड़ने वाले किरायेदारों को तुरंत कब्जा सौंपने का आदेश दिया है. इसके अलावा, 1 सितंबर 2026 से फ्लैट का कब्जा सौंपने तक एग्रीमेंट में तय मासिक लाइसेंस फीस का दोगुना मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है.
‘कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा था, है और रहेगा, वे कर लें जो करना है’, आतंकियों को फारूक अब्दुल्ला की दो टूक
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है और इसे खत्म करने के लिए रास्ता तलाशना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, “आतंकवाद है, लेकिन इससे हमें घबराना नहीं है. कश्मीर हिंदुस्तान का हिस्सा था, है और रहेगा. वे कर लें जो उन्हें करना है.”
अमृतपाल सिंह की अंतरिम जमानत पर टली सुनवाई, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मांगी 4 दिन की राहत
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. दादी के अंतिम संस्कार और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 14 से 17 नवंबर तक राहत मांगी गई है. उनके साथ हरजीत सिंह और सुखमनदीप सिंह के लिए भी अंतरिम जमानत की मांग की गई है.
मुंबई को फिर दहलाने की धमकी! ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले और मेयर ऑफिस का जिक्र
मुंबई को एक बार फिर बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले, मुंबई की मेयर के कार्यालय, शहर के कई बैंकों और अदालतों को निशाना बनाने की बात कही गई है. इस धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.
वायु सेना के पूर्व अफसरों ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, एयर फोर्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बहाली की मांग
IAF के पूर्व अफसरों और एयर फोर्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सदस्यों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर रेस कोर्स, नई दिल्ली स्थित परिसर की यथास्थिति बहाल करने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने अनुरोध किया है कि जब तक उनकी प्रस्तुतियां जांची जा रही हैं. व्यापक समीक्षा हो रही है तब तक कोई तोड़फोड़ या बदलाव न हो.
टेस्ट डेब्यू पर पाकिस्तानी गेंदबाज साकिब खान ने मचाया तहलका, इस खास लिस्ट में बनाई जगह
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया. उन्होंने पहली पारी में 34 ओवर्स की बॉलिंग की, जिसमें उन्होंने 130 रन देकर सात विकेट हासिल किए. इस उपलब्धि के साथ वह टेस्ट डेब्यू पर एक पारी में सात विकेट लेने वाले पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज बन गए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू