Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
भारत के पूर्वी तट पर एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. वहीं, शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स शानदार तेजी के साथ ओपन हुए. इन खबरों के अलावा, बद्रीनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद DGCA ने चारधाम यात्रा में चलने वाले हेलीकॉप्टरों के लिए नया नियम लागू किया है. पढ़ें, सोमवार सुबह की बड़ी खबरें
Cyclone Murasu Live: चक्रवात मुरासु- 110 KM की स्पीड से आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, हाई अलर्ट
भारत के पूर्वी तट पर एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मुरासु पश्चिम मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है. यह तूफान तेज गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर असर डालने वाला है. 
ईरान पर अटैक को लेकर नेतन्याहू और ट्रंप के बीच तीखी बातचीत… क्यों हमले को टरका रहे हैं ट्रंप 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के मुद्दे पर तीखी बातचीत हुई है. न्यूज वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक, नेतन्याहू चाहते हैं कि मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मि़डटर्म इलेक्श के तुरंत बाद ईरान पर नए हमले किए जाएं. हालांकि, ट्रंप अभी कूटनीतिक कोशिशों को और समय देने के मूड में हैं. 
Stock Market Rally: मुकेश अंबानी के शेयर का गदर, झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला 
शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को शानदार शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही 1000 अंक चढ़ गया और 75 हजार के लेवल को पार कर गया. तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया.  
‘मानसिक रूप से थक जाता हूं, लेकिन गोली खाने के लिए भी तैयार…’, गौतम गंभीर ने बयां किया दर्द 
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर के बीच लगातार काम करने से होने वाली मानसिक थकान पर खुलकर बात की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद गंभीर ने स्वीकार किया कि कई बार वह मानसिक रूप से थकान महसूस करते हैं, लेकिन दबाव से पीछे हटने वालों में से नहीं हैं. 
भारत संग वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा जोर का झटका, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर 
भारत के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका लगा है. मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिसके चलते दोनों खिलाड़ी सीरीज में नहीं खेलेंगे. आजतक के अनुसार, चैपमैन यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हुए थे. वहीं रचिन प्रमोशनल शूट के दौरान दाहिना कंधा चोटिल करा बैठे थे.
साहित्यकार वेद राही का 93 साल की उम्र में निधन, साहित्य अकादमी पुरस्कार से थे सम्मानित 
प्रसिद्ध साहित्यकार वेद राही का बीते रविवार की सुबह 93 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वेद राही को डोगरी साहित्य में उनके योगदान के लिए साल 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके डोगरी कहानी संग्रह ‘आले’ के लिए मिला था.
बद्रीनाथ हादसे के बाद DGCA सख्त, दो पायलट की शर्त पर नाराज ऑपरेटर्स ने दी सेवा बंद करने की चेतावनी 
बद्रीनाथ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद DGCA ने चारधाम यात्रा में चलने वाले हेलीकॉप्टरों के लिए नया नियम लागू किया है. इसके तहत अब हर हेलीकॉप्टर में दो पायलट होना अनिवार्य कर दिया गया है. यह नियम आज से लागू होगा. हालांकि, हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने इस फैसले को लेकर आपत्ति जताई है. उनकी मांग है कि यह नियम वापस लिए जाएं. 
Bigg Boss 20: पंचायत के ‘दामाद जी’ आसिफ बिग बॉस से हुए बाहर, फूट-फूटकर रोए यंग-स्काउट 
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के रविवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में आसिफ खान को घर से इविक्ट कर दिया गया. ‘बिग बॉस 20’ में अपने आठ हफ्तों के सफर के दौरान, आसिफ खान को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. उनके बिग बॉस 20 से बेघर होने के बाद माहौल काफी इमोशनल हो गया. स्काउट और यंग के आंसू निकल आए, जबकि जाते-जाते आसिफ खान की आंख भी भर आई. 
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को खराब करने की थी प्लानिंग, पन्नू की खालिस्तानी साजिश का पर्दाफाश 
दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को खराब करने की साजिश से जुड़ा एक बड़ा पर्दाफाश हुआ है. कुछ खालिस्तानी समर्थक मेट्रो स्टेशन पर नारे लिखने के मामले में गिरफ्तार हुए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस अब इस पूरी साजिश के पीछे मौजूद लोगों और हैंडलर्स की तलाश कर रही है 
पीवी सिंधु का जर्मनी में जलवा, जीता HYLO ओपन, एक हफ्ते पहले टूटा था खिताब का सपना 
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए HYLO ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार को खेले गए महिला सिंगल्स के फाइनल में सिंधु ने डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ड को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हराया. इस जीत के साथ ही उन्होंने इस सीजन अपना दूसरा खिताब हासिल कर लिया. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News