Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिला. वहीं, चीन ने तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाने का कड़ा विरोध किया. इन खबरों के अलावा, शेयर मार्केट शानदार तेजी के साथ बंद हुआ. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें पढ़िए.
संसद में 44 मिनट के बवाल की एक-एक डिटेल! राहुल गांधी के हाथ में किताब के अंश, राजनाथ-शाह का पलटवार…
सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धन्यवाद प्रस्ताव पर दिए गए भाषण के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिला. अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने डोकलाम पर आर्मी चीफ नरवणे को कोट करते हुए बोलना शुरू किया. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई. सदन की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
‘धर्म की आड़ में…’, दलाई लामा को मिला ग्रैमी तो झल्ला गया चीन
चीन ने तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाने का कड़ा विरोध किया. चीन ने इस अवॉर्ड की निंदा करते हुए इसे चीन-विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. दलाई लामा ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपने स्पोकन-वर्ड एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियोबुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में ग्रैमी जीता.
अचानक क्‍यों आई शेयर बाजार में तेजी? सेंसेक्‍स 940 अंक उछला, 5 लाख करोड़ की कमाई
सोमवार को दिनभर शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन मार्केट बंद होने के आख़िरी घंटे में शेयर बाज़ार में शानदार तेज़ी आई. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्‍स 944 अंक या 1 फीसदी से ज़्यादा चढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 263 या 1 फीसदी चढ़कर 25,088.40 पर क्‍लोज़ हुआ. निफ्टी बैंक में भी 200 अंकों की तेज़ी रही.
जाति जनगणना 2027 पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार, PIL खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने आगामी जाति जनगणना की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है. अदालत ने कहा कि जनगणना एक विशेषज्ञ निकाय का काम है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बागची की बेंच ने याचिकाकर्ता से अपनी आपत्तियां और सुझाव सरकार के समुचित मंच पर रखने को कहा है.
दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस कंट्रोल करने वाले नियम पर बड़ा अपडेट, कब से लागू होगा?
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में स्कूल फीस को रेगुलेट करने वाला नया कानून 2026-27 के एकेडमिक सेशन से लागू होगा. दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कानून अगले साल से लागू होगा. दिल्ली सरकार की ओर से ASG एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोर्ट इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर ले सकता है.
स्किल डेवलपमेंट घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू को बड़ी राहत, ED ने दी क्लीन चिट
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले में ईडी ने क्लीन चिट दे दी है. विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट ने भी मामला वापस ले लिया है. कोर्ट ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है. स्किल डेवलपमेंट घोटाले से जुड़ा मामला साल 2016 का है, जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.
‘भारत-पाक सीमा खुले तो पंजाब बन सकता है सिंगापुर’, EU ट्रेड डील पर बोले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा
चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भारत-पाकिस्तान सीमा खोलने की मांग की है. बाजवा का दावा है कि सीमा खुलने के बाद पंजाब सिंगापुर जैसा बन सकता है. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर PM नरेंद्र मोदी से समय लेकर बात करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं को यहीं रोज़गार की ज़रूरत है.
ईरान का वॉर-रूम एक्टिव, US से जंग को तैयार… अराघची ने सऊदी-मिस्र-तुर्की को मिलाया फोन
अमेरिका के साथ टकराव की आशंकाओं के बीच ईरान ने अपने सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर सक्रियता बढ़ा दी है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के एयरोस्पेस फोर्स के एक वरिष्ठ कमांडर ने साफ कहा कि ईरान का वॉर-रूम पूरी तरह एक्टिव है. इसके अलावा विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्की, मिस्र और सऊदी के विदेश मंत्रियों से बात भी की.
बंगाल में SIR: पीड़ित परिवारों के साथ CEC से मिलने चुनाव आयोग के ऑफिस पहुंचीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंची. इस दौरान उनके साथ 13 परिवारों के सदस्यों भी रहे जो कथित तौर पर SIR से प्रभावित हैं. ये समूह उन लोगों की शिकायतों को लेकर आयोग पहुंचा है, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए या जिन्होंने दबाव में अपनी जान गंवाई.
T20 वर्ल्ड कप विवाद में शाहिद आफरीदी की एंट्री… पाकिस्तानी टीम के सपोर्ट में उतरे, ICC पर उठाए सवाल
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलने के फैसले का पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने समर्थन किया है. आफरीदी ने लिखा कि ICC को ये साबित करना चाहिए कि वो सभी सदस्य देशों के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र और समान है. ये बयान ऐसे समय आया है, जब ICC पाकिस्तान के फैसले पर संभावित कार्रवाई पर विचार कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News