Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट संकट पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. वहीं, सरकार और विपक्ष के सांसद संसद के बजट सत्र को स्थगित करने के लिए सहमत हुए. इन खबरों के अलावा, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब दस ओवर के बाद गेंद बदलने का नया नियम लागू हुआ. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी रणनीति

ईरान पर अटैक के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. इस बात की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मिडिल ईस्ट संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने को लेकर बात हुई.

संसद का बजट सत्र स्थगित करने पर सहमत हुए सरकार और विपक्ष, किसी भी दिन हो सकता है ऐलान

संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलना है. हंगामे के कारण खराब हुए सदन के समय को कवर करने के लिए संसद के दोनों सदनों की बैठक इस हफ्ते शनिवार और रविवार को भी चलनी है. इस बीच, अब चालू सत्र की अंतिम तारीख को लेकर सस्पेंस उत्पन्न हो गया है. खबर है कि सरकार और विपक्ष, इस हफ्ते किसी भी दिन बजट सत्र को स्थगित करने पर सहमत हो सकते हैं.
IPL 2026 में नया ट्विस्ट, 10 ओवर के बाद आया ‘नई गेंद’का नियम, किसे होगा फायदा?

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 में गेंद बदलने का नया नियम लागू हुआ है. अब दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम 10 ओवर के बाद एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकती है. यह नियम केवल एक बार लागू होगा और ओवर खत्म होने के बाद ही अनुरोध किया जा सकेगा. हालांकि अंपायर बदले में समान घिसावट वाली गेंद ही देंगे.

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच सरकार अलर्ट, खाद और गैस आपूर्ति पर हुई हाई लेवल बैठक

वेस्ट एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार के मंत्रियों के एक समूह की बैठक आयोजित हुई, जिसमें खाद और पेट्रोलियम गैस की मौजूदा स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया. इस मीटिंग में अमित शाह, एस जयशंकर, जेपी नड्डा और हरदीप सिंह पुरी समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे. बैठक में खासतौर पर उर्वरक और गैस आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की गई.
बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन…, गुजरात असेंबली में UCC बिल पेश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC बिल पेश किया. बिल पेश करते हुए उन्होंने इसे गुजरात विधानसभा के इतिहास का ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह समानता, न्याय और एकता के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि यह बिल सभी नागरिकों के लिए समान नियम सुनिश्चित करेगा.
दुनिया में बढ़ता प्रदूषण, पाकिस्तान टॉप पर, WHO मानकों से कई गुना ज्यादा PM2.5

साल 2025 में दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों की सूची में पाकिस्तान पहले स्थान पर रहा है. स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग कंपनी IQAir ने बताया कि पाकिस्तान में PM2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानकों से 13 गुना तक ज्यादा पाया गया. यह छोटे और खतरनाक कण होते हैं, जो सांस के जरिए शरीर में जाकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं.
‘कांतारा’ विवाद: मंदिर जाकर भी माफी मागेंगे रणवीर, कोर्ट में दाख‍िल करेंगे हलफनामा

एक्टर रणवीर सिंह कांतारा चैप्टर वन विवाद मामले में मंदिर जाकर भी माफी मांगेंगे. उनके वकील साजन पूवय्या ने कोर्ट में यह बात कही. दरअसल, 24 मार्च को कनार्टक हाईकोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर सुनवाई हुई थी. याचिका में रणवीर ने फिल्म के एक दिव्य किरदार को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज हुई FIR को रद्द किए जाने की मांग की. 
लोकसभा में ट्रांसजेंडर अधिकारों पर संशोधन बिल का विरोध, विपक्ष ने बताया संविधान विरोधी, की डिमांड- स्टैंडिंग कमेटी को भेजें

ट्रांसजेंडर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है. इस विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस संशोधन के पारित हो जाने से कानूनी स्पष्टता आएगी. इस संशोधन के जरिए ट्रांसजेंडरों पर अपराध के खिलाफ कानून को और सशक्त करने का प्रयास किया गया.
देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की सजा, कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को मिली उम्रकैद

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA के तहत आतंक से जुड़े एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई. उसकी सहयोगी सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को 30-30 साल की सजा दी गई. कोर्ट ने तीनों को इस साल 14 जनवरी को प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी ठहराया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News