Feedback
इंडिया टुडे/आजतक की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम द्वारा हाई रेज्योलूशन सैटेलाइट तस्वीरों में सैनिकों की वापसी के संकेत साफ दिखाई देते हैं, लेकिन चीन की ओर से तनाव कम करने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता है. उधर, बिहार में बुधवार को अटल जयंती समारोह के मौके पर महात्मा गांधी के भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ वाली लाइन पर बवाल हो गया. पढ़िए गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
LAC पर कैसे घटेगी टेंशन! चीन ने सैनिक पीछे बुलाए लेकिन ताजा तस्वीरों से उठे मंशा पर सवाल
पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक के मैदानों में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है. इस बात की तस्दीक सैटेलाइट इमेजेस से होती है, तस्वीरों में साफ पता चल रहा है कि सैनिकों को वापस बुला लिया गया है, लेकिन जब विवादित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के तेजी से हो रहे निर्माण पर प्रकाश डाला गया, जिससे चीन की तनाव कम करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर संदेह पैदा होता है. इंडिया टुडे/आजतक की ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम द्वारा हाई रेज्योलूशन सैटेलाइट तस्वीरों में सैनिकों की वापसी के संकेत साफ दिखाई देते हैं, लेकिन चीन की ओर से तनाव कम करने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता है. चीन पैंगोंग लेक के उत्तरी तट के पास विवादित क्षेत्रों में अपने सैन्य और दोहरे इस्तेमाल के लिए बुनियादी ढांचे बना रहा है, जबकि दोनों देश (भारत-चीन) द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं.
‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम…’ पर गहराया विवाद, कांग्रेस के बाद लालू यादव ने भी बीजेपी को घेरा
बिहार में बुधवार को अटल जयंती समारोह के मौके पर महात्मा गांधी के भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ वाली लाइन पर बवाल हो गया. विपक्ष इसे लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस और आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है.
70 घंटे बाद भी बोरवेल में फंसी है चेतना, रैट माइनर्स से आस, मां ने छोड़ा खाना-पीना
राजस्थान के कोटपूतली में 3 साल की बच्ची चेतना बोरवेल में गिरने के बाद से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को 70 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया है, लेकिन रेस्क्यू टीम को अभी तक सफलता नहीं मिली है. अब बच्ची को बचाने के लिए उत्तराखंड की स्पेशल रैट माइनर्स टीम को बुलाया गया है जो पाइपिंग मशीन की मदद से खुदाई कर रही है और बच्ची तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP ने ED में की शिकायत, चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे बांटने का आरोप
दिल्ली चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे बांटने के आरोपों में घिरे प्रवेश वर्मा की मुश्किलें अभी थम नहीं रही हैं. अब AAP सांसद संजय सिंह ने ED दफ्तर पहुंचकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. दिल्ली सीएम आतिशी ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर कैश बांटने का आरोप लगाया था.
‘BJP दिल्ली चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की फंडिंग कर रही…’, CM आतिशी ने लगाया आरोप
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक में सहयोगी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में ठन गई है. बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दो टूक कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहने वाले अजय माकन पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाए. वरना वो अपना फैसला लेंगे. मतलब साफ है कि दिल्ली चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक में टूट हो सकती है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू