Aaj Ki Taza Khabar 5 December Live: देवेंद्र फडणवीस आज यानी 5 दिसंबर को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वो मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे. देश और दुनिया अन्य बड़ी खबरें समय पर पढ़ने के लिए बने रहें इसी पेज के साथ.
Trending Photos
Aaj Ki Taza Khabar 5 December Live: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इससे पहले बुधवार को फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया था. देवेंद्र फडणवीस तीसरा बार राज्य की सत्ता संभालने जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ संसद का शीतकालीन सत्र भी चल रहा है. शुरुआती कुछ दिनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से ठीक से नहीं चल पाई थी लेकिन बुधवार को एक बार फिर संसद कार्यवाही के दौरान किसान आंदोलन का जिक्र हुआ. उपराष्ट्रपति ने एक बार फिर किसानों के मामले में नेताओं के मगर मच्छ के आंसू न बहाने के लिए कहा.
देश-दुनिया की अन्य खबरों के अपडेट के लिए बने इसी ब्लॉग में
दिल्ली के नौरोजी नगर इलाके से सुबह करीब 7 बजे ड्रोन से ली गई तस्वीरें. आईएमडी के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है और हवा में धुंध छाई हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इलाके के आसपास हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है.
#WATCH | Delhi: Drone visuals from the Nauroji Nagar area, captured around 7.00 am. As per IMD, the city is recording a minimum temperature of 10°C today with mist in the air.
As per the Central Pollution Control Board, the air quality around the area is in the ‘Moderate’… pic.twitter.com/x6EMUXB5yr
— ANI (@ANI) December 5, 2024
किसान आंदोलन जारी है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौजूद दलित प्रेरणास्थल पर किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और जेल से रिहा होने के बाद कई प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे के ‘जीरो प्वाइंट’ पर जारी किसान पंचायत में शामिल हुए, जहां सभी ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया. हालांकि किसान नेता बृहस्पतिवार सुबह फिर से ‘जीरो प्वाइंट’ पर इकट्ठा होकर बैठक करेंगे, जिसके बाद यह फैसला लिया जाएगा की धरना कहीं और शुरू किया जाए या फिर उसी जगह.
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति की फटकार के बाद अमित शाह से मिले शिवराज चौहान; जल्द किसानों को लेकर होने वाला है बड़ा फैसला?
शपथ ग्रहण समारोह से पहले महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के पोस्टर मुंबई के आजाद मैदान के आसपास के इलाके में लगे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के पोस्टर भी देखे गए.
#WATCH | Posters of Maharashtra CM-designate Devendra Fadnavis, Shiv Sena chief Eknath Shinde and NCP chief Ajit Pawar cover the area around Azad Maidan in Mumbai. Posters of Prime Minister Narendra Modi and Union Minister-BJP chief JP Nadda also seen.
Devendra Fadnavis will… pic.twitter.com/N5YkhTVIUw
— ANI (@ANI) December 5, 2024
देवेंद्र फडणवीस आज यानी गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. इससे पहले उन्हें बुधवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. 23 नवंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. यह भव्य प्रोग्राम मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी तमाम तैयारियां कर ली गई हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.