Adityapur News: कांड्रा के बांधकुली में गणपति उत्सव को लेकर तैयारी – livehindustan.com

Adityapur News: गम्हरिया। कांड्रा बस्ती के बांधकुली में गणेश पूजा युवक समिति की ओर से गणेश पूजा की तैयारी की जा रही है। पूजा को लेकर समिति के पदाधिकारी और सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। वहीं, उसी दिन रात आठ बजे से माता रानी के जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें जमशेदपुर से पहुंचने वाली जागरण टीम भक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी। वहीं, 16 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा।

इसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष वीणू दास ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य उत्साह के साथ जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पूजा, जागरण और भंडारा में शामिल होने की अपील की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News