Adityapur News: गम्हरिया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाने वाला वाहन शुक्रवार को उत्तमडीह में दलदल में फंस गया। इससे गम्हरिया प्रखंड एवं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 12 विद्यालयों में निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से मध्याह्न भोजन पहुंचा। भोजन में देरी होने से विद्यालयों में बच्चों को इंतजार करना पड़ा। संबंधित वाहन के प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि उन्हें कुल 15 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाने की जिम्मेवारी मिली है। सामान्य दिनों में सबसे अंतिम विद्यालय डुंगरीकुली में भी दोपहर 12 बजे तक भोजन पहुंचा दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार को उत्तमडीह में वाहन दलदल में फंस गया।
काफी प्रयास के बाद वाहन को निकाला जा सका। इसके कारण करीब डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर लगभग 1.30 बजे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाया जा सका।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play