AFG vs BAN Asia Cup 2025 Live Score: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, लिटन दास के बाद तंजीद हसन हुए आउट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Afghanistan vs Bangladesh Asia Cup 2025 Live Score in Hindi: एशिया कप 2025 में आज 16 सितंबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच अबू धाबी में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अब तक एशिया कप 2025 में एक-एक मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं. दोनों टीमें आज सुपर-4 के लिए अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए उतरेंगी. बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास संभालने वाले हैं, जो शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं बात अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान की करें तो वह इस मैच में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: UAE के खिलाफ मैच से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस तो भुगतने पड़ेंगे भारी परिणाम, करोड़ों की चपत के बाद होगा ये नुकसान!

AFG vs BAN LIVE: लिटन दास के आउट होने के बाद तंजीद हसन 28 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 104/2 है। कप्तान लिटन दास ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए।
10 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 87 रन लग चुके हैं। लिटन दास 9 और तंजीद 47 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अफगानिस्तान को विकेट की तलाश है।
राशिद खान ने सैफ हसन की पारी का अंत कर दिया है। अफगानिस्तान के हाथ पहली सफलता लग चुकी है। सैफ 30 रन बनाकर चलते बने हैं।
5 ओवर में बांग्लादेश के स्कोर बोर्ड पर 40 रन लग चुके हैं। सैफ हसन 20 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं, जबकि तंजीद 19 रन बना चुके हैं।
2.3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन है. सैफ 11 रन पर और तंजीद 10 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में सैफ हसन और तंजीद हसन बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. पहला ओवर फजलहक फारूकी कर रहे हैं.
राशिद ने टॉस के बाद कहा कि पहले बल्लेबाजी करना भी अच्छा लगता, लेकिन टी20 में इसका कोई खास मतलब नहीं होता. हमारे खिलाड़ियों ने तीन दिन अच्छा आराम किया और हमें अच्छा अभ्यास सत्र मिला. हमारी ताकत हमारी गेंदबाजी है, खासकर स्पिन गेंदबाजी. हमें एक इकाई के रूप में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और लगातार सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करनी होगी.
लिटन दास ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए उत्साहित हैं, यह जीतना जरूरी है. विकेट थोड़ा धीमा लग रहा है, 160 रन एक अच्छा स्कोर होगा. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच लग रही है, लेकिन थोड़ी धीमी है. टीम का माहौल अच्छा है, पिछले कुछ महीने हमारे लिए अच्छे रहे हैं. पिछले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते. हमने चार बदलाव किए हैं.
AFG vs BAN LIVE Score: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद
सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी.
बांग्लादेश ने टॉस जीता है और कप्तान लिटन दास ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. अफगानिस्तान पहले गेंदबाजी करेगी. बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव किए हैं.
थोड़ी देर में टॉस होगा, जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. राशिद खान और लिटन दास थोड़ी देर में मैदान पर होंगे.
इस मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अब तक खेले गए 8 मैच में उन्होंने 251 रन बनाए हैं.
राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं. उन्होंने 9 मैच में 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच आखिरी 5 मैच में अफगान टीम का ही पलड़ा भारी रहा है. अफगानिस्तान ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में बांग्लादेश बाजी मारी है.
अबू धाबी की पिच ने अब तक एशिया कप में बल्लेबाजों को फायदा मिला है, लेकिन गेंदबाजों को भी पिचों से मदद मिली है.
अफगानिस्तान ने अपने आखिरी 5 टी-20 मैच में 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा बांग्लादेश ने 3 जीत हासिल की है और 2 मैच टीम को गंवाने पड़े हैं.
अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक चोटिल हो गए हैं. वह इस मुकाबले के एक दिन पहले ही एशिया कप 2025 से पूरी तरह से बाहर हो गए थे. टीम के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News