Agriculture News Live Updates: दिल्ली में घना कोहरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – Kisan Tak

दिल्‍ली में घने कोहरे के साथ और गहरी हुई स्‍मॉग की परत
लखनऊ में करीब 170 भेड़ों की रहस्यमय मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली में घना कोहरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक के साथ मौसम पूरी तरह बदल चुका है और ठंड का असर साफ नजर आने लगा है. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बढ़ती शीतलहर के बीच जनजीवन और खेती-किसानी की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है. वहीं दक्षिण भारत में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है. इस लाइव और लगातार अपडेट होते सेक्शन में आपको खाद-बीज से जुड़ी जानकारी, खेती और गार्डनिंग के उपयोगी टिप्स, किसानों के लिए जरूरी सरकारी योजनाएं और कृषि जगत से जुड़े बड़े राष्ट्रीय घटनाक्रम एक ही जगह मिलते रहेंगे.
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्मॉग की परत छाई हुई है. सराय काले खां से लेकर आश्रम और एम्‍स तक यही हाल है. CPCB के अनुसार, इन इलाकों के आसपास AQI 'गंभीर' श्रेणी में है. मौसम विभाग ने फिलहाल कोहरे से निजात न मिलने की बात कही है और माना जा रहा है कि ऐसे में स्‍मॉग की स्थिति फिलहाल इसी तरह से रहने वाली है. 
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो सराय काले खां से है।

CPCB के अनुसार, इलाके के आसपास AQI 'गंभीर' श्रेणी में है। pic.twitter.com/2atIUVmPun
 
लखनऊ में राष्‍ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास करीब 170 भेड़ों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा है और अधिकारी इस बात का आकलन कर रहे हैं कि कहीं बीमारी, जहर या लापरवाही तो इसमें शामिल नहीं है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेड़ों की मौत का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मडियाओं पुलिस स्टेशन में जमा किए गए एक आवेदन में, आसरा द हेल्पिंग हैंड्स ट्रस्ट (एनजीओ) की संस्थापक चारू खरे ने कहा कि यहां एक कार्यक्रम आयोजित होने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के आसपास के क्षेत्र में करीब 170 भेड़ों की अचानक मौत हो गई. खरे ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पहली नजर में यह साफ नहीं है कि इन भेड़ों की मौत अपशिष्ट पदार्थ खाने से हुई या किसी ने उन्हें जहर दिया था. उन्होंने गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि भेड़ों की रहस्यमय मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए. खरे ने कहा, 'अगर किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है या जहर दिए जाने की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. हमारा संगठन जांच में हर संभव मदद करेगा.' उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना 'बेहद गंभीर' और 'संवेदनशील' है. पशुओं के प्रति क्रूरता और लापरवाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. मडियाओं के एसएचओ शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शव के नमूने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि भेड़ की मौत का संज्ञान लेते हुए सीएम आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं. बयान में यह भी कहा गया है कि प्रति भेड़ 10,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है. 
मंगलवार सुबह देश की राजधानी दिल्‍ली में कोहरे की घनी चादर छाई रही जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई और सड़क पर ट्रैफिक भी रुक गया.सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 390 था, जो इसे 'बहुत खराब' रेंज में रखता है.वहीं मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मंगलवार और बुधवार तक मध्यम से घना कोहरा रहने की उम्मीद है. आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा बना रह सकता है जिसके बाद यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा. मौसम एक्सपर्ट्स ने लंबे समय तक कोहरे के लिए शांत हवाओं, ज्‍यादा नमी और साफ आसमान को वजह बताया. वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अभी कई दिनों तक कोरा इसी तरह के रहने के आसार हैं. 
VIDEO | Delhi: Early morning visuals from Kartavya Path as a layer of fog shrouds the national capital city adding to the winter chill.

#WeatherUpdate #DelhiWeather

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/9kL61jAQkd

  
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News