—विज्ञापन—
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बीते दिन एक भयानक और दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। इस हादसे को लेकर एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 में सवार 242 लोगों में से 241 की इस हादसे में मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी 241 लोगों के शवों और घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है, जिसके बाद से अस्पताल में भगदड़ का माहौल है।
इस हादसे में घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। इसके साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी इसी अस्पताल में लाया गया है। इस दौरान अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में काफी भगदड़ का माहौल देखने को मिला। कई जगह एम्बुलेंस की कमी की वजह से लोग शवों को ठेलों पर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। अब इसी अस्पताल में हादसे में बचे यात्री और घायल MBBS छात्रों का इलाज हो रहा है। इसके अलावा मृतक यात्रियों की पहचान के लिए DNA सैंपल जमा किए जा रहे हैं।
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मची अफरा तफरी…! pic.twitter.com/cle8IIAhPS
— Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) June 12, 2025
Big big breaking
लोगों को बचाने का काम जारी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में घायल को लाया जा रहा हे।
रिहाईशी इलाका हे जहा पर प्लेन क्रेश pic.twitter.com/tKo0vUu14c
— Gopi Maniar ghanghar (@gopimaniar) June 12, 2025
यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: PM मोदी आज अहमदाबाद आएंगे, हादसास्थल पर जाएंगे, घायलों से भी मिलेंगे
इस बीच अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बाहर मृतकों और घायलों के परिजन चक्कर काटते और अपनों की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। हादसे के बाद रात भर सिविल अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की टीम ने काम किया। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
इस हादसे को लेकर ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि विमान हादसे के बाद सिविल अस्पताल में 265 शव लाए गए हैं। मरने वालों की लिस्ट में हॉस्टल में रहने वाले छात्र भी शामिल हैं।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in