Ahmedabad Plane Crash News Live: एयर इंडिया क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर मिला, सामने आएगी हादसे – ABP News

Ahmedabad Plane Crash Live: एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि गुरुवार (12 जून) को लंदन जा रहे यात्री प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जिसका फ्लाइट नंबर AI-171 है, अहमदाबाद इटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत हो गई. 
एयर इंडिया ने गुरुवार की देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.”
इसके अलावा, प्लेन का एक बड़ा हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पास के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल में घुस गया, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग क्षितग्रस्त हो गई. क्रैश साइट पर भी 24 लोगों के मारे जाने की खबर है. यानी इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 265 हो गई है. 
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शामिल थे. उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय रूपणी के परिवार से मिले और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का शिकार हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर का एक ब्लैक बॉक्स मिल गया है. दूसरे ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है. इस ब्लैक बॉक्स से यह खुलासा हो जाएगा कि टेकऑफ के तुरंत बाद इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ.
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई फ्लाइट का डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दोनों मिल गए हैं. जल्द ही एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की वजह भी सामने आ जाएगी.
कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, “विमान दुर्घटनाएं ‘Act of God’ नहीं हैं, उन्हें रोका जा सकता है. इसीलिए हमारे पास विमानन नियामक, सुरक्षा प्रोटोकॉल और संकट प्रतिक्रिया प्रणाली हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, “आज अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल का दौरा किया. तबाही का दृश्य दुखद है. घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है.”
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News