Air India Express Ticket Sale Offer: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों के लिए खास ‘फ्लैश सेल’ का ऐलान किया है। एयर इंडिया की फ्लैश सेल में फ्लाइट टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 1498 रुपये रखी गई है। यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट www.airindiaexpress.com, मोबाइल ऐप और अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
सेल की वैलिडिटी और कब तक उठा सकते हैं फायदा
एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक यह सेल 13 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। यात्री 24 जनवरी से 30 सितंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। यानी, मौके का फायदा उठाने के लिए यात्रियों के पास 2 दिन का ही समय बचा है।
स्पेशल ऑफर्स और सुविधाएं
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पेशल ‘एक्सप्रेस लाइट’ किराए की भी घोषणा की है, जो ₹1328 से शुरू होते हैं। लॉग-इन मेंबर्स को ‘जीरो कंवीनियंस फीस’ का फायदा मिलेगा। एक्सप्रेस लाइट किराए के तहत यात्री 3 किलो कैबिन बैगेज मुफ्त में प्री-बुक कर सकते हैं। घरेलू उड़ानों पर 15 किलो चेक-इन बैगेज ₹1,000 में और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 20 किलो बैगेज ₹1,300 में बुक किया जा सकता है।
एक्सप्रेस बिज किराए पर 25% की छूट
लॉयल्टी मेंबर्स के लिए 25% छूट के साथ ‘एक्सप्रेस बिज’ क्लास किराए का लाभ दिया जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बिजनेस क्लास में सीट पिच 58 इंच तक की है। इसके अलावा, लॉयल्टी मेंबर्स ‘गौरमे’ हॉट मील्स, सीट्स और प्रायोरिटी सर्विस पर भी 25% की छूट पा सकते हैं।
छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास छूट
छात्र, वरिष्ठ नागरिक, डॉक्टर, नर्स और सेना के सदस्य व उनके आश्रित एयरलाइन की वेबसाइट पर विशेष रियायती किराए पर टिकट बुक कर सकते हैं।
इंडिगो की गेटअवे सेल
इंडिगो ने भी अपनी ‘गेटअवे सेल’ शुरू की है, जिसमें घरेलू उड़ानों के टिकट ₹1199 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट ₹4499 से शुरू हो रहे हैं। इन शानदार ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द बुकिंग करें और अपने सफर को किफायती बनाएं।
MSSC: महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में 2 लाख, 1.50 लाख या 1 लाख रुपये निवेश करने पर
First Published: Jan 11, 2025 7:58 PM
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।