Feedback
Ajit Pawar News LIVE: काटेवाड़ी आवास पहुंचे अजित के बेटे जय पवार
Ajit Pawar News LIVE: बारामती में शोक की लहर
Ajit Pawar News: अजित पवार की अंतिम घड़ी भी घड़ी से जुड़ी
Ajit Pawar Funeral News: अजित पवार के काटेवाड़ी आवास पहुंचा उनका पार्थिव शरीर
Ajit Pawar Funeral News: अजित पवार के बारामती आवास के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर
Ajit Pawar Funeral News: अजित पवार की अंतिम विदाई के लिए क्या तैयारियां हुई हैं?
Ajit Pawar Funeral LIVE:अजित पवार के अंतिम संस्कार की पूरी टाइमलाइन
Ajit Pawar News: रन वे नंबर 29 और अजित पवार के प्लेन क्रैश की पूरी कहानी
Ajit Pawar Funeral: अजित पवार को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
Ajit Pawar Cremation LIVE: प्लेन क्रैश से लेकर अब तक क्या कुछ पता चला?
Ajit Pawar Funeral News: थोड़ी देर में हॉस्पिटल से निकाला जाएगा अजित पवार का पार्थिव शरीर
Ajit Pawar Cremation LIVE: बारामती में अजित पवार का होगा अंतिम संस्कार, इलाके में हाई सिक्योरिटी
Ajit Pawar Funeral News: आज अजीत पवार का अंतिम संस्कार
Ajit Pawar Funeral LIVE News & Latest Updates: बुधवार, 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ और प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार सहित पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी और सूबे की राजनीति में एक नया ख़ालीपन आ गया. महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले AAIB हादसे की जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज किया है.
प्लेन क्रैश हादसे के बाद NCP-SP प्रमुख शरद पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती में विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे हैं.
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया है. अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
प्लेन क्रैश और अजित पवार के अंतिम संस्कार से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के LIVE ब्लॉग से जुड़े रहें.
अजित पवार के बेटे जय पवार, काटेवाड़ी आवास पहुंचे.
#WATCH | Baramati | Jay Pawar, son of Maharashtra Deputy CM late Ajit Pawar, at their residence in Katewadi pic.twitter.com/TxhNIQNNL3
बारामती के लोग और अजित पवार के समर्थक बहुत दुखी हैं. कई लोग अपने प्यारे नेता को आखिरी विदाई देते समय फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए.
अजित पवार की राजनीति में हर घड़ी की खास अहमियत रही है. चाचा की छाया से बाहर निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी वे घड़ी जो उनके राजनीतिक सफर का निशान बनी, पार्टी का चिन्ह भी बनी और सत्ता की सुइयों से उनकी ताकत का प्रतीक भी बनी.
अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले उनके काटेवाड़ी स्थित फार्म लाया गया.
#WATCH | Baramati | Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar brought to his Katewadi home ahead of last rites pic.twitter.com/xGb35nJJ8r
अजित पवार का शव कातेवाड़ी, बारामती स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है, जहां हजारों लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए हैं.
#WATCH | Maharashtra | Preparations for the funeral of NCP Chief and Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar are underway at the Vidya Pratishthan ground in Baramati.
He passed away yesterday when the aircraft he was travelling in crashed in Baramati, killing all on… pic.twitter.com/gbGEHzgaar
(इनपुट- अभिजीत करंडे)
अजित पवार का पार्थिव बारामती के काटेवाड़ी स्थित उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा, जहां पर सुप्रिया सुले पहुंच चुकी हैं.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक पार्थिव काटेवाड़ी में रखा रहेगा.
इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए पार्थिव शरीद को ग.दि.मा. सभागृह तक ले जाया जाएगा.
सुबह 9 बजे यहां से अंतिम यात्रा शुरू होगी और विद्या प्रतिष्ठान के मैदान पर अंतिम यात्रा खत्म होगी.
11 बजे अजित पवार के पार्थिव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
(इनपुट- ऋत्विक भालेकर)
यह भी पढ़ें: अजित पवार बारामती क्यों जा रहे थे?
अजित पवार के विमान में मुंबई से उड़ान भरने के बाद करीब 36 मिनट गुजर चुके थे और विमान बारामती एयरपोर्ट से केवल 6 किलोमीटर दूर था. एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट के बीच लगातार संपर्क बना हुआ था, जिसमें एटीसी ने पायलट को रनवे नंबर 29 पर लैंड करने का निर्देश दिया.
बुधवार शाम को अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती के एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में लाया गया, जहां शोक में डूबे NCP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत नेता के सम्मान में नारे लगाए. ‘अजीत दादा अमर रहें’ और ‘अजीत दादा वापस आओ’ जैसे नारे हवा में गूंज रहे थे, जब पार्थिव शरीर को उनके गृह क्षेत्र में लाया गया.
पार्थ पवार और पूर्व कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे बारामती स्थित हॉस्पिटल पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में पार्थिव शरीर को बाहर निकाला जाएगा. सुप्रिया सुले काटेवाड़ी फार्म पहुंचीं हैं.
(इनपुट- ओमकार)
यह भी पढ़ें: ‘दादा’ बिना अधूरी ‘घड़ी’! अजित पवार के निधन से क्या फिर एक होगा कुनबा, NCP का नया ‘सारथी’ कौन?
अजीत पवार की अंतिम यात्रा बारामती के गदिमा ऑडिटोरियम से निकलेगी, जहां समर्थक और नागरिक उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होंगे. अंतिम संस्कार में बहुत ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है, जिससे अधिकारियों ने इलाके में शांति बनाए रखने और शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की है.
(इनपुट- ऋत्विक भालेकर)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 11 बजे बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजनीतिक क्षेत्र के सभी नेता विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: ट्वीट से हादसे तक… महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के प्लेन क्रैश की पूरी कहानी
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू