Aligarh News: एसडीएम की गाड़ी पर पथराव, अफसरों ने भागकर बचाई जान, जमीन अतिक्रमण से जुड़ा है विवाद – Zee News

Aligarh News:अलीगढ में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जोरदार बवाल मच गया. यहां कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. भीड़ ने तो एसडीएम सुमित की गाड़ी को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पढ़िए पूरी डिटेल…
Trending Photos
Aligarh News: अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कायमपुर इलाके में नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची. जैसे ही नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई. फिर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हंगामा शुरू हो गया.

कब्जा हटाने गई टीम पर हमला
हालात इतना बेकाबू हो गया कि कब्जा हटाने गई नगर निगम की टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक, ये टीम सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए कायमपुर पहुंची थी. इस टीम ने स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए ही कार्रवाई शुरू कर दी. इसी बीच मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और विरोध करने लगे. 

एसडीएम की गाड़ी के शीशे तोड़े
देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने एसडीएम सुमित की गाड़ी पर हमला कर दिया. हालात ऐसे थे कि एसडीएम को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर महुआ खेड़ा थाने जाना पड़ा. पथराव में एसडीएम की गाड़ी के शीशे टूट गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इलाके में मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि एसडीएम और टीम के कुछ सदस्य हल्के घायल हुए हैं. हालात बिगड़ते देख टीम ने दौड़कर अपनी जान बचाई. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल मौके पर चार से पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. 
यह भी पढ़ें: दरवाजा तोड़ते ही खिड़की से भागीं दो रशियन गर्ल, काशी के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ऑनलाइन होती थी कॉलगर्ल बुकिंग
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News