अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। थाना रोरावर की रोरावर चौकी में तैनात दरोगा पर पीड़ित ने टांग तोड़कर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोमवार को पीड़ित ने मामले में एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित शाहजमाल निवासी दुलारे के अनुसार उसके द्वारा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक घटना की पैरवी की जा रही है। जिसमें एक पिता पर ही अपनी बेटी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप है। इस मामले में डीआईजी से भी शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं।
आरोप है कि रविवार को शाम करीब पांच बजे पुलिस चौकी रोरावर दरोगा विनीत कुमार दो पुलिस वालों के साथ बैठे हुए थे। चौकी में बुलाकर दरोगा ने धमकी दी कि तू बहुत भागदौड कर रहा है शराफत से घर बैठ जा वरना तेरी टॉग तोड़कर झूठे केस में जेल भिजवा दूँगा। यह पूरा वाक्या पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वहीं इससे पूर्व क्षेत्रीय सभासद मुसर्रफ हुसैन के कार्यालय पर 10 लोंगों के सामने मेरे बयान लिये थे और वीडियो बनाई थी। यहां भी धमकी देते हुए बयान लिए गए थे। इसी प्रकरण में पूर्व में पुलिस चौकी के सीसीटीवी बंद कर आरोपियों से सांठगांठ भी की जा चुकी है। इस संबंध में भी शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दरोगा से जान माल का खतरा बताते हुए झूठे मुकदमें फंसाए जाने की आशंका व्यक्त की है। सोमवार को एसएसपी कार्यालय में पीड़ित की शिकायत दर्ज करते हुए जांच का आश्वासन दिया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play