Allu Arjun: जब अल्लू अर्जुन CM रेवंत रेड्डी का नाम भूल गए… क्या इसे ही तौहीन मान हो गई गिरफ्तारी? जानिए I… – Zee News Hindi

Allu Arjun Jail: अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से बेल (Allu Arjun Bail) मिल गई है. लेकिन उनके करोड़ों फैंस के मन में बस एक सवाल ही उमड़-घुमड रहा है कि आखिर इतने बड़े सेलिब्रेटी अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों किया? वो भी ऐसे वक्त में जब पुष्पा-2 (Pushpa 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.
Trending Photos
Allu Arjun Arrest inside story: पूरे देश में इस वक्त आज अगर किसी एक्टर की चर्चा है तो वो हैं अल्लू-अर्जुन की. जिनको लेकर दोपहर 12 बजे खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. जैसे ही ये ब्रेकिंग न्यूज़ तमाम न्यूज़ वेबसाइट्स और चैनलों पर पब्लिश हुई तो सोशल मीडिया पर मानो भूचाल आ गया. सवाल कौंधने लगे कि आखिर जिनकी फिल्म पुष्पा-2 दुनियाभर में दहाड़ मार रही है, वो अल्लू अर्जुन आखिर अचानक कैसे गिरफ्तार हो गए?

पुलिस घर से उठाकर ले गई

जिसने पुष्पा की आग से सिनेमाघरों को धधकाया. जिनकी स्टाइल पर पूरा देश फिदा है. जिसके डायलॉग्स लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं.
जिनका एक-एक अंदाज वर्ल्ड फेमस हो गया है. बात वन एंड ओनली अल्लू-अर्जुन की जिस सुपरस्टार के दुनियाभर में आज करोड़ों फैंस हैं. वो सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज खुद सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं, बल्कि पुलिस की गिरफ्त में उनकी मौजूदगी रही. पर्दे पर तो पुष्पा नहीं झुका नहीं, लेकिन असली जिंदगी में कानून के सामने उसे सिर झुकाना पड़ा. अब सबके मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बेडरूम से उठाकर ले गई.

‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी की INSIDE STORY
fallback

जब अल्लू अर्जुन CM रेवंत रेड्डी का नाम भूल गए… 
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी में एक एंगल अटकलबाजी का भी जुड़ा. दरअसल उनकी गिरफ्तारी की खबर आने के दौरान अल्लू अर्जुन का एक वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वो वीडियो पुष्पा की सक्सेस मीट का था. दरअसल 5 दिन पहले पुष्पा फिल्म की सक्सेस मीट का आयोजन हुआ था. इस दौरान अल्लू अर्जुन विशाल स्टेज पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का नाम ही भूल गए थे. इसे प्रदेश के मुखिया के सम्मान से जोड़कर देखा गया और कहा गया कि अल्लू के नाम भूलने की वजह से उन्हें परेशान किया गया. हालांकि ज़ी न्यू़ज़ ऐसी कथित अटकल से जुड़ी खबरों की पुष्टि नहीं करता है.
10 साल में क्या-क्या हुआ?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में भले ही बीआरएस की सत्ता बदल गई, लेकिन तेलुगु फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा स्टेक कहें या सबकुछ अभी भी रेवंत रेड्डी के बजाय केटीआर के हाथों में है. ज्यादातर फिल्मी सितारे या अन्य हस्तियां केटीआर के दोस्त हैं. 2014 तक फिल्म इंडस्ट्री चंद्रबाबू नायडू के हाथ में थी. आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद 2014 में बीआरएस के सत्ता में आने के बाद पहले एक साल में फिल्म इंडस्ट्री के संबंध राज्य सरकार के साथ अच्छे नहीं थे. लेकिन एक साल बाद कई फिल्म अभिनेता, निर्माता तत्कालीन सीएम केसीआर के बेटे केटीआर के करीब हो गए और यह सिलसिला 2024 तक जारी रहा.
रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के बाद अब भी ज्यादातर लोग केटीआर का ही समर्थन कर रहे हैं. इस कथित पॉलिटिकल वेंडेटा की बात करें तो रेवंत रेड्डी ने सबसे पहले फिल्म अभिनेता नागार्जुन के एन कन्वेंशन को ध्वस्त कर दिया और आरोप लगाया कि उन्होंने 3 महीने पहले झील पर कब्जा करके इसे बनाया है. उसके बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री के सुरेखा ने सामंथा और केटीआर के खिलाफ टिप्पणी की है. अब अल्लू अर्जुन को रेवंत सरकार ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल अल्लू अर्जुन सक्सेस मीट में रेवंत रेड्डी का नाम भूल गए. उन्होंने तेलंगाना सीएम को धन्यवाद कहा लेकिन नाम भूल गए.
पुष्पा’ की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी की बात और आगे बढ़ाएं न सिर्फ बॉलिवुड अभिनेता बल्कि अभिनेता से नेता बने सांसद रविकिशन ने कहा, ‘अल्लू-अर्जुन की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है. वो मेरे अच्छे दोस्त और अभिनेता हैं. कांग्रेस की सरकार में एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है. ये सभी एक्टर्स और पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काला दिन है.’ BJP नेता टी राजा ने भी अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को गलत ठहराया है.
4 दिसंबर को क्या हुआ था?
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को मिली जेल-बेल की खबरों के साथ-साथ आज 4 दिसंबर की भी खूब चर्चा हुई. ऐसे में आपको ये बताते हैं कि आखिर 4 दिसंबर को क्या हुआ था, जिस पर इतनी हायतौबा मच गई. ये कहानी शुरू हुई हैदराबाद के संध्या थिएटर से. 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की सुपर-डुपर फिल्म पुष्पा-2 रिलीज होने वाली थी. उससे ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर को पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर खचाखच भरा हुआ था. अंदर सीटें कम थीं और बाहर फैंस का सैलाब उमड़ा था. अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए लोग पागल हो रहे थे.
भगदड़ के बाद हैदराबाद पुलिस हरकत में आई. उसी दिन उनपर FIR दर्ज हुई. और ठीक 9 दिन के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया. हैदराबाद अल्लू अर्जुन को उनके ही आलीशान बेडरूम से गिरफ्तार कर लिया. ये खबर जैसे ही फैली, हर जगह खलबली मच गई. सोशल मीडिया पर हैशटैग अल्लू अर्जुन अरेस्ट ट्रेंड करने लगा- ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’. ये डायलॉग याद करते हुए फैंस सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी को साजिश बताने लगे. एक्टर वरुण धवन मे भी अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए और कहा कि सारी जिम्मेदारी एक्टर की नहीं होती.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News