Amroha News: ब्लाक क्षेत्र के गांव मऊ मयचक में बीते करीब दो साल से टूटी सड़क बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। क्षेत्र के दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर लोगों को गहरे जलभराव के बीच से आते-जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर रविवार को जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिला मुख्यालय से मुरादाबाद के बीच क्षेत्र के एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों के लोगों का यह सड़क आम रास्ता है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.ऋषिपाल नागर के गांव की इस जर्जर हाल टूटी सड़क पर जलभराव के चलते ग्रामीण गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे हैं। सड़क की हालत सुधारकर जलभराव से निजात दिलाने की ग्रामीण पिछले दो साल से जिम्मेदारों से मांग करते आ रहे हैं। यहां तक कि जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन तक कर चुके हैं। इस बावत कई बार शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को ग्रामीणों का हौसला जवाब दे गया। जलभराव से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने टूटी सड़क पर जलभराव के बीचोंबीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशांत नागर, संजीव चौधरी, उस्मान, गौरव, सरफराज, अशोक, अनिल, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play