₹49900
खरीदिये
8% OFF
₹47999
खरीदिये
8% OFF
₹47998
खरीदिये
29% OFF
₹38999
खरीदिये
₹44900
और जाने
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल ने नया iPad mini पेश कर दिया है। इसमें पहले से बड़ा 8.5 इंच की OLED डिस्प्ले, दमदार A20 Pro चिप और वॉटर-रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा iPad mini अपग्रेड है। नए मॉडल में बेहतर ब्राइटनेस, फास्ट कनेक्टिविटी और AI फीचर्स पर भी फोकस किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
₹44900
और जाने
6% OFF
₹46900
खरीदिये
नए iPad mini में 8.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। पिछले मॉडल में LCD पैनल मिलता था। नए डिस्प्ले में बेहतर कॉन्ट्रास्ट, गहरे ब्लैक और ज्यादा बेहतर कलर मिलेंगे। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, जो पिछली जेनरेशन के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। इसमें 24 प्रतिशत पतले बेजल दिए गए हैं, जिससे टैबलेट का साइज बढ़ाए बिना स्क्रीन बड़ी की गई है।
ऐपल ने इसमें नैनो-टेक्सचर डिस्प्ले का विकल्प भी दिया है। यह तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करेगा। हालांकि, यह ऑप्शन चुनिंदा स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलेगा।
नए iPad mini में 2nm प्रोसेस पर बनी A20 Pro चिप दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग, ग्राफिक्स और AI से जुड़े काम पहले से तेज होंगे। ऐपल का दावा है कि नए मॉडल में AI परफॉर्मेंस 4.5 गुना तक और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस 2.7 गुना तक बेहतर हो सकती है। वहीं, मल्टीथ्रेडेड CPU परफॉर्मेंस में 60 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है। ये आंकड़े पिछली जेनरेशन के मुकाबले बेहतर हुए हैं।
टैबलेट iPadOS 27 पर काम करेगा। इसमें Apple Intelligence और Siri AI के नए फीचर्स मिलेंगे। Siri यूजर्स के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर जानकारी खोजने और स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के आधार पर काम करने में मदद कर सकेगी।
नए iPad mini में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो लैंडस्केप एज पर मौजूद है। इसमें Center Stage सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम में बनाए रखने में मदद मिलती है। पीछे की तरफ 12MP का कैमरा है, जिससे 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
टैबलेट में N1 वायरलेस चिप के साथ Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है। सेल्युलर वेरिएंट में C2 मॉडेम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इससे पिछले मॉडल के मुकाबले सेल्युलर डेटा स्पीड 50 प्रतिशत तक तेज हो सकती है। एक और बड़ा बदलाव IP67 रेटिंग है।
ऐपल के मुताबिक, नए iPad mini की भारत में शुरुआती कीमत 82,900 रुपये (WiFi मॉडल) और 10,900 रुपये (WiFi + सेल्युलर मॉडल) है। यह 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्पों में Midnight और Starlight कलर में आएगा। एजुकेशन सेविंग्स के साथ इस डिवाइस को 76,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर ऑर्डर करने का विकल्प मिल सकता है। इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि सेल 6 नवंबर से शुरू होगी।
प्राणेश वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play