Ara News: आरा। नगर थाने की पुलिस ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना क्षेत्र के धरहरा मोहल्ला निवासी दशरथ प्रसाद के पुत्र जय प्रकाश कुमार उर्फ भोला और उसी थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र पुनीत कुमार उर्फ टोकन शामिल हैं।
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने दहशत के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात भी स्वीकार कर ली है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। एसपी अवधेश दीक्षित की ओर से जारी प्रेस बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर की देर शाम सूचना मिली थी कि चार-पांच की संख्या में अज्ञात लोगों की ओर से धरहरा मठिया के पास फायरिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस धरहरा मठिया के पास पहुंची, तो देखा कि कुछ लोग वहां खड़े हैं। पूछताछ करने पर उनके ओर से बताया गया कि चार-पांच अज्ञात युवक हवाई फायरिंग करते हुए धरहरा गांव की ओर भाग निकले।
छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। मामले में पुलिस की ओर से चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुसंधान के क्रम में नाम आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play