Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरीय शिक्षक जगनारायण सिंह, पंकज कुमार केशरी, संतोष कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सपनों का भारत सेवा से होगा साकार विषय पर अपने विचार रखते हुए शिक्षा, स्वच्छता एवं हरित भारत, सुलभ स्वास्थ्य सेवा, नारी सशक्तीकरण, समृद्ध किसान, आत्मनिर्भर भारत तथा सामूहिक सद्भाव व एकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला。
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने भाषणों एवं चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई। प्रथम स्तर पर कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और द्वितीय स्तर पर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय कौलो डिहरी के शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय सहार समविलयित आदर्श मध्य विद्यालय के अमित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय धनछूहां की प्रिया कुमारी प्रथम तथा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय सहार की आयुषी राय द्वितीय स्थान पर रहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play