Araria News: कोशी स्नातक निर्वाचन : आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, उड़नदस्ता दल की निगरानी को दिए निर्देश – Hindustan

Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित परमान सभागार में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रेक्षक व प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की स्थिति, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के रैंडमाइजेशन, मतदान सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण, निर्वाचक सूची की मार्क्ड कॉपी तथा मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की समीक्षा की गई।

प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में नियंत्रण कक्ष के संचालन, संचार व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, उड़नदस्ता दल की निगरानी एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने तथा प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही प्रेक्षक द्वारा खेल भवन अररिया स्थित सामग्री एवं मतदान दलों के डिस्पैच सेंटर तथा अररिया अंचल कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।उल्लेखनीय है कि कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अररिया जिले में मतदान दिनांक 23 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है। निर्वाचन की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए संबंधित कोषांगों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News